फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PM Modi will once again create an atmosphere in favor of BJP, preparations complete

एक बार फिर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, तैयारी पूरी

Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
PM Modi will once again create an atmosphere in favor of BJP, preparations complete
पुलिस लाईन मैदान में पीएम मोदी की सभा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे वायु सेना के ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन मार्च को आ रहे हैं। वे चुनावी सभा के माध्यम से विपक्षी दलों पर हमला बोलेंगे, वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश व मतदाताओं को उनके मत का महत्व बताते हुए सरकारी योजनाओं को भी गिनाएंगे। पार्टी को साल 2017 के प्रदर्शन से भी अच्छा परिणाम पाने की उम्मीद है। इसके लिए प्रशासनिक और पार्टी स्तर से तैयारी शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

2012 में भाजपा ने मुंगराबादशाहपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। जहां से सीमा द्विवेदी विधायक बनीं थी। 2017 का चुनाव में भाजपा पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में यूपी के चुनावी रण में उतरी थी। प्रधानमंत्री की सभा का असर रहा कि जिले की नौ विधानसभा सीटों में से सात पर उतरी भाजपा ने न केवल चार सीटें खुद जीतीं बल्कि एक सीट पर सहयोगी अपना दल (एस) के प्रत्याशी को जिताने में भी सफल रही। हालांकि इस बार पार्टी मुंगराबादशाहपुर सीट हार गई थी। जहां की रनर रहीं, सीमा द्विवेदी को पार्टी ने राज्यसभा भेजा। इस चुनाव में भाजपा ने प्रधानमंत्री की सभा के जरिए मजबूती के साथ आगे बढ़ने की रणनीति तैयार की है। उधर पीएम के कार्यक्रम के मद्देनजर प्रशासनिक स्तर से भी तैयारी तेज हो गई है। एसपीजी, एंटी टेरिस्ट स्क्वाड और बड़े अधिकारी जनपद में आ चुके हैं। एयर फोर्स के तीन हेलिकाप्टरों ने पुलिस लाइन में लैंडिंग का पूर्वाभ्यास किया। इसके अलावा अधिकारियों ने बैठक व स्थलीय निरीक्षण कर पूरी तैयारी को देखा और संतुष्टि जाहिर की।
विज्ञापन

पांच जिलों से बुलाए जा रहे एसपी
जौनपुर। प्रधानमंत्री की सुरक्षा में पांच जिलों से एसपी बुलाए जा रहे हैं। इनके अलावा दस एडिशनल एसपी, 25 सीओ, पांच कंपनी पीएसी के अलावा जनपद की पांच हजार पुलिस को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किगिं प्वाईंट बनाई गई है ये व्यवस्था
जौनपुर। पीएम की सभा में आने वाले वाहनों के लिए वीआईपी पार्किगिं टीडी कालेज में बनाई गई है। प्रयागराज व सुल्तानपुर के तरफ से आने वाले बडे़ वाहन पालिटेक्निक चौराहे से वाजिदपुर से आदर्श डाइग्नोसिस के पास लोगों को उतारकर रिवर व्यू होटल के आगे ग्राउंड में खड़े होंगे। इसी तरह आजमगढ़ के तरफ से आने वाले बड़े वाहनों को भी यहीं खड़ा किया जाएगा। जबकि वाराणसी के तरफ से आने वाले बड़े वाहन वाजिदपुर से आदर्श डाइग्नोसिस के पास लोगों को उतारकर रिवर व्यू होटल के आगे ग्राउंड में खड़ें होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम संबंधी आने वाले सभी छोटे वाहनों की वीआरपी कालेज के मैदान में खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed