फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PM Modi inaugurated medical college

पीएम मोदी ने किया मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण

Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
PM Modi inaugurated medical college
जिले के सिद्दीकपुर स्थित उमानाथ सिंह स्वशासित राज्य मेडिकल कॉलेज का सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिद्धार्थनगर से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री रसायन उर्वरक और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मनसुखलाल मांडवीया की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश मेडिकल का हब बनने जा रहा है। जिसे तरह से प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा में सुधार हो रहा है वह दिन दूर नहीं जब दूसरे प्रदेशों के लोग यहां शिक्षा ग्रहण आएंगे। मेेडिकल कॉलेज बन जाने से चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में नई क्रांति आएगी। मेडिकल की पढ़ाई के साथ इलाज के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। महामारी जैसी दैवीय आपदा से निबटने में भी काफी मदद मिलेगी। लोगों का समय रहते इलाज मेडिकल कॉलेज में आसानी से हो सकेगा। यहां सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। मेडिकल कॉलेज वरदान साबित होगा। मेडिकल कॉलेज के हाल में एलईडी पर प्रधानमंत्री के लोकार्पण समारोह का सीधा प्रसारण दिखाया गया। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में मेडिकल कॉलेज बन जाने से चिकित्सा-शिक्षा के क्षेत्र में काफी बदलाव आएगा। नए डॉक्टर-नर्स तैयार होंगे। पूर्वांचल के लोगों को चिकित्सा के लिए अन्य जनपद में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करके निकलने वाले छात्र निस्वार्थ भाव से देश की सेवा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मेडिकल कालेज बन जाने से प्रदेश में चिकित्सा काफी मजबूत हो जाएगी। लोगों को इलाज के लिए भटकना नहीं पडे़गा। मेडिकल की पढ़ाई के लिए युवाओं को दूसरे राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। स्वास्थ्य के क्षेत्र में दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। प्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा। लोगों को रोजगार के अवसर मिलेेंगे। मेडिकल चिकित्सा और शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश अपने को मजबूती से स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह, युवा कल्याण उपेंद्र तिवारी, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चंद्र यादव, सांसद सदर श्याम सिंह यादव, राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी, विधायक जफराबाद डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, केराकत दिनेश चौधरी, बदलापुर रमेश मिश्र, डा. केपी सिंह, मेडिकल कालेज के प्राचार्य शिव कुमार, डीएम मनीश कुमार वर्मा, एसपी अजय साहनी, एडीएम भू-राजस्व राजकुमार द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी आरडी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed