फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PM Awas: Eligibility to be determined at village gatherings; 1.63 lakh families to undergo scrutiny in open meetings.

पीएम आवास : अब चौपाल में तय होगी पात्रता, 1.63 लाख परिवारों की खुली बैठक में होगी पड़ताल

Tue, 09 Jun 2026 01:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
PM Awas: Eligibility to be determined at village gatherings; 1.63 lakh families to undergo scrutiny in open meetings.
जौनपुर। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्के घर का सपना देख रहे 1.63 लाख परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। अब पूरी पात्रता ग्राम सभा की खुली बैठक में तय होगी। यानी गांव की चौपाल पर ही यह फैसला होगा कि कौन सच में हकदार है और कौन सूची से बाहर होगा।
विज्ञापन

गरीबों को आशियाना उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने 10 साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की थी। वर्ष 2016-17 से 97 हजार 647 जरूरतमंदों को आवास आवंटित किए गए हैं। 2023 में स्वीकृत आवास 1624 और 2024 में 243 आवासों के बाद कोई लक्ष्य तय नहीं हुआ। साल 2018 में आवास प्लस के तहत हुए सर्वे में चयनित पात्रों को योजना का लाभ दिया गया था।
विज्ञापन

2024 में शासन ने कुछ बदलावों के साथ योजना के लिए सर्वे कराने के आदेश जारी किए। अक्टूबर 2025 तक सर्वे कर आवेदन लिए गए। 21 ब्लॉकों से एक लाख 63 हजार 280 लोग आवास की कतार में लग गए। अब गांव में बैठक के दौरान आवेदन करने वाले लाभार्थियों की हकीकत देखी जाएगी कि वे आवास के पात्र हैं या नहीं। उनका पक्का घर है कि नहीं। इन बिंदुओं पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed