फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Please bless Jaunpur, if I become MP I will remove the pain of migrants.

Jaunpur News: कृपा करा हो जौनपुर, सांसद बना तो दूर करूंगा प्रवासियों की पीड़ा

Mon, 08 Apr 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Please bless Jaunpur, if I become MP I will remove the pain of migrants.
मुंबई। कर्मभूमि मुंबई की राजनीति में अवसर मिलने पर अपना फर्ज निभाया। अब अपनी जन्मभूमि जौनपुर का कर्ज उतारना चाहता हूं। अगर, सांसद बना तो प्रवासियों की पीड़ा दूर करुंगा। रविवार को मुंबई में उत्तर भारतीयों की शीर्ष संस्था उत्तर भारतीय संघ में आयोजित जौनपुर प्रवासी सम्मेलन में भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने यह भावना व्यक्त की।
विज्ञापन

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रहने वाले प्रत्येक उत्तर भारतीयों में से हर तीसरा व्यक्ति जौनपुर का है और मुंबई का हर छठवां नागरिक जौनपुर का मूल निवासी माना जाता है। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री व जौनपुर से भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह जौनपुरवासियों की इस ताकत को देखते हुए मुंबई के जौनपुर वासियों से संवाद किया। सम्मेलन का स्लोगन था ''कृपा करा हो जौनपुर''। उन्होंने कहा कि रोजगार के अवसर नहीं होने की वजह से लोगों को मुंबई और सूरत जैसे शहरों में आना पड़ता है। यहां के संपन्न और प्रवासी उद्योगपतियों की मदद से जौनपुर में कारखाने और उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करूंगा। सिंह ने कहा कि उन्होंने मुंबई में कभी जाति और धर्म को देखकर कार्य नहीं किया। जो हमारे पास आया, उसकी समस्याओं को सुलझाने का प्रयास किया। जौनपुर के विकास को लेकर कई योजना है। हमारा संकल्प है कि अगले दो से तीन साल बाद जौनपुर और आसपास के जिले के लोगों को रोजी रोटी के लिए किसी अन्य शहर में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्वांचल विकास के पथ पर है। केंद्र और राज्य सरकार की मदद से जौनपुर को उन्नत जौनपुर बनाएंगे। सिंह ने मुंबई में रहने वाले प्रवासियों से अपील की कि जौनपुर के इस चुनावी यज्ञ में सभी अपनी एक आहुति डालें जिससे प्रवासियों की पीड़ा को दूर करने मे मदद मिले।
विज्ञापन

रामसेतु की तर्ज पर हम भी देंगे गिलहरी का योगदान- राजहंस सिंह
जौनपुर के मूल निवासी भाजपा विधायक राजहंस सिंह ने कहा कि जिस तरह रामसेतु बनाने में गिलहरी ने अपना योगदान दिया था उसी तरह हम भी जौनपुर के चुनाव में अपना योगदान देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी ने जो कार्य किया है उसका लाभ कृपाशंकर सिंह को मिलेगा। उनके सांसद बनने से जौनपुर के साथ ही मुंबई के उत्तर भारतीयों का भी काम होगा। वहीं, पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने कहा कि जौनपुर की लड़ाई आसान नहीं है। इसलिए हर मतदाताओं तक अपनी बात पहुंचानी होगी। उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह ने कहा कि कृपाशंकर सिंह संस्था के सदस्य हैं। इसलिए संस्था की तरफ से जौनपुर वासियों से साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जौनपुर के लोगों के अलावा सिंह के समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed