फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Playing with food: Mid day meal menu is not followed in 75% of schools

खुराक से खिलवाड़ : 75 फीसदी विद्यालयों में नहीं होता मिड डे मील के मेन्यू का पालन

Fri, 01 Aug 2025 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Aug 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Playing with food: Mid day meal menu is not followed in 75% of schools
प्राइमरी स्कूल बरसठी में विद्यालय के रास्ते पर बच्चों को बिना टाट या दरी के खाना खिलाया जा रहा - फोटो : संवाद
जौनपुर। जिले के 2807 प्राथमिक विद्यालयों में रोजाना जो मिड डे मील का भोजन परोसा जाता है। शिकायत है कि अधिकांश स्कूलों में मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं होता है। बृहस्पतिवार को इसकी पड़ताल कराई गई तो इसमें पाया गया कई स्कूलों में बिना मेन्यू के पालन के ही भोजन बना था। कहीं पानी जैसी दाल मिली तो कहीं सब्जी भी नहीं दी गई। अधिकतम जगहों पर बच्चे बिना टाट या दरी के जमीन पर खाना खाते दिखे। अखबार की ओर से की गई पड़ताल में बरसठी, मछलीशहर, रामपुर, सुजानगंज, चंदवक, मड़ियाहूं, करंजाकला आदि क्षेत्र के 10 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में बच्चे मिड डे मील योजना के तहत जमीन पर बिना टाट और दरी के भोजन करते मिले। चंदवक के विद्यालयों में की गई पड़ताल में मिड डे मील के मेन्यू के इतर खाना बच्चों को परोसा गया। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निर्धारित मेन्यू के अनुसार बृहस्पतिवार को रोटी और सब्जीयुक्त दाल देना तय है लेकिन कई विद्यालयों में इसके इतर दाल चावल, रोटी दाल आदि खाने में परोसा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed