फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Players have inherited talent in Purvanchal: AK Sharma

पूर्वांचल में खिलाड़ियों को विरासत में मिली है प्रतिभा : एके शर्मा

Tue, 15 Aug 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Aug 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Players have inherited talent in Purvanchal: AK Sharma

विज्ञापन
करंजाकला। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि पूर्वांचल की मिट्टी में बहुत ऊर्जा है। यहां के खिलाड़ियों को प्रतिभा विरासत में मिली है। सोमवार को उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अत्याधुनिक मेजर ध्यानचंद क्रीड़ा संकुल व जनसंचार विभाग में ऑडियो विजुअल स्टूडियो का उद्घाटन समारोह में ये बातें कहीं। इस मौके पर खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव भी मौजूद थे।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों के लिए सुविधाओं का विस्तार आने वाले समय में सुखद परिणाम देगा। युवा कल्याण एवं खेल मंत्री राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय को मिलने वाली नई सुविधाएं विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होंगी। हमारा विभाग जिले के लिए कई अन्य सुविधाएं भी देगा। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की योजना बन गई है। दूसरे राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी खिलाड़ियों को नौकरी दी जा रही है। दोनों मंत्रियों ने जनसंचार विभाग में स्टूडियो का अवलोकन करने के साथ अपना संदेश भी दिया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय खेल के मामले में प्रदेश में सबसे आगे है। यहां के खिलाड़ी राजभवन लखनऊ में प्रति वर्ष सम्मानित होते हैं। खेलकूद परिषद के अध्यक्ष प्रो. एसके पाठक व सचिव ओपी सिंह ने उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डाॅ. मनोज मिश्र ने स्वागत किया। कुलसचिव महेंद्र कुमार और वित्राधिकारी संजय कुमार राय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किया। इस मौके पर प्रो. मानस पांडेय, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. अवध बिहारी सिंह, डॉ. चंदन सिंह, डॉ. अमित वत्स, आनंद सिंह, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

.........................................
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
शाहगंज। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा का नगर के जेसीज चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रदीप जायसवाल, बेचन सिंह, मंटू चौरसिया, सुनील अग्रहरि, रामजी यादव, चिंताहरण शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed