जौनपुर। टीबी मुक्त भारत जागरूकता अभियान के लिए लायंस क्लब जौनपुर मेन ने शिया कालेज के मैदान पर मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला। इसमें लायंस शाहीपुल इलेवन बनाम लायंस शाहीकिला की टीम ने भाग लिया। लायंस शाही पुल इलेवन के कप्तान डा. वीएस उपाध्याय ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। 12 ओवर में 104 रन बनाए। संजय श्रीवास्तव ने 26, मो. मुस्तफा ने 21, डाॅ. अमित पाण्डेय 16, डाॅ. संदीप मौर्य 11, मनोज चतुर्वेदी 4, शकील अहमद 7 व शत्रुघ्न मौर्य ने 6 रन बनाए। जवाब में डा. मदन मोहन वर्मा की लायंस शाही किला टीम ने 11.2 ओवर में 105 रन बनाकर मैच जीत लिया। डाॅ. संजीव मौर्य ने 50, योगेश साहू 29, डाॅ. क्षितिज शर्मा 6 व राजेशराज गुप्ता ने 12 रन बनाए। पूर्व अध्यक्ष नपा दिनेश टंडन ने कहा कि हमें टीबी मुक्त भारत बनाना है। लायंस सदस्यों का यह मैत्री मैच टीबी उन्मूलन के ख़िलाफ जागरूकता फैलाने का काम करेगा। डा. क्षितिज शर्मा, डा. वीएस उपाध्याय ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए खेल या व्यायाम बहुत जरूरी है। डाॅ. एमएम वर्मा, मो. मुस्तफा ने बताया कि टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। संजय केडिया ने स्वागत किया। संयोजक शकील अहमद ने आभार व्यक्त किया। अंपायर अनिल अस्थाना व प्रवीण श्रीवास्तव एवं मैच रेफरी विवेक यादव रहे।