फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PHC block and hit by the DM Print

ब्लाक और पीएचसी पर डीएम ने मारा छापा

Tue, 26 May 2015 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Tue, 26 May 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
PHC block and hit by the DM Print
डीएम भानुचन्द्र गोस्वामी ने सोमवार को खुटहन ब्लाक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में ब्लाक कार्यालय के दो और पीएचसी पर नौ नियमित और आठ संविदा कर्मचारी अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन


डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। ब्लाक कार्यालय परिसर में पत्रावलियों का रख-रखाव सही ढ़ग से नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त किया।
विज्ञापन


आलमारी के बाहर रखी पत्रावलियों को बाईडिंग करने का निर्देश दिया। साफ. सफाई भी नही होने पर नाराजगी जताई। इसके बाद डीएम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खुटहन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जहां 17 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. लालजी गौतम के बारे में बताया गया कि जिला मुख्यालय गए हुए हैं।

 जबकि सीएमओ डा. दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जिले पर कोई भी बैठक नही बुलाई गई है। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारी तथा प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करने का निर्देश दिया। डीएम ने पर्ची, दवा स्टोर, प्रसव एवं आकस्मिक चिकित्सा कक्ष आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed