फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Petrol pump manager assaulted and tried to snatch a bag full of money

Jaunpur News: पेट्रोल पंप के मैनेजर से मारपीट रुपये से भरा बैग छीनने की कोशिश

Sun, 25 May 2025 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Petrol pump manager assaulted and tried to snatch a bag full of money
सिरकोनी। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जिला कारागार के पास स्थित पेट्रोल पंप के मैनेजर से शुक्रवार की देर रात एक मन बढ़ युवक ने मारपीट की और कलेक्शन में आए रुपयों से भरे बैग को छीनने की कोशिश भी की। पीड़ित की तहरीर पर लाइन बाजार पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के मरदानपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार जिला कारागार के पास स्थित सर्वेश्वरी पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर काम करते हैं। शुक्रवार को पंप का एक नोजल मैन अनुपस्थित होने के कारण अभिषेक कुमार स्वयं नोजल मैन का काम कर रहे थे। देर रात एक मनबढ़ युवक अपने चार दोस्तों के साथ उक्त पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के लिए गया। अभिषेक कुमार पर अपनी बाइक में पेट्रोल भरने का दबाव डालने लगा। अभिषेक के मना करने पर वह दिन भर के कलेक्शन में आए हुए रुपयों से भरे बैग को छीनने की कोशिश करने लगा। अभिषेक ने सतर्कता दिखाते हुए बैग को एक कर्मचारी को पकड़ा कर उसे हटाने लगा।
विज्ञापन

इस दौरान उसने अभिषेक से मारपीट भी की पेट्रोल पंप लूट लेने की धमकी देने लगा। शोरगुल सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवक के साथ आए हुए लोग उसको लेकर चले गए। पूछताछ में पता चला कि उसका नाम सौरभ कुमार है। पीड़ित अभिषेक कुमार ने लाइन बाजार थाने को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को मामले में वीडियो वायरल होने लगा। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के प्रार्थना पत्र और वीडियो का संज्ञान लेते हुए केस को दर्ज कर लिया गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed