फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Person arrived on a truck from Mumbai and turned out to be Corona positive

मुंबई से ट्रक पर यात्रा कर पहुंचा शख्स निकला कोरोना पॉजीटिव

Wed, 20 May 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Person arrived on a truck from Mumbai and turned out to be Corona positive
कोरोना पॉजीटिव मरीज मिलने के बाद देवराई गांव को सील कराते प्रधान। - फोटो : JAUNPUR
थानागद्दी। बुधवार को जिले में कोरोना के तीन मरीज ठीक हुए तो एक नया पॉजीटिव केस भी सामने आया है। केराकत ब्लाक के देवराई गांव निवासी शख्स कोरोना संक्रमित मिला है। उसका सैंपल वाराणसी में लिया गया था। वहां से रिपोर्ट की जानकारी होने के बाद प्रशासन ने उसे कोविड-19 एल-1 हास्पिटल में शिफ्ट कर दिया है। गांव को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सील करा दिया गया है। जिले में कोरोना का यह 32वां मरीज है।
विज्ञापन

केराकत ब्लाक के देवराई गांव निवासी 45 वर्षीय शख्स मुंबई के कालवा में रहकर आइसक्रीम का कारोबार करता है। लॉक डाउन में काम बंद होने पर वह 11 मई को ट्रकों पर सवार होकर किसी तरह संतकबीरनगर पहुंचे। वहां से फिर दूसरे ट्रक से 13 मई को आजमगढ़ तक आए। आजमगढ़ के बाद बड़े भाई के साथ बाइक से गांव आए। उसी दिन केराकत सीएचसी पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद से वह होम क्वारंटीन में थे। इसी बीच तबीयत बिगड़ने पर बड़े भाई के साथ 14 मई को आईएमएस बीएचयू में उपचार के लिए गए। वहां सैंपल लेने के बाद जांच को भेजा गया था। बुधवार को रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद वाराणसी से सूचना जिला प्रशासन को दी गई। आनन-फानन में स्वास्थ्य टीम ने गांव पहुंचकर कोरोना पीड़ित को एंबुलेंस से कोविड-19 के मीरपुर में बने एल-1 अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव को सील करा दिया गया है। ट्रकों की यात्रा के दौरान संपर्क में आए लोगों के बारे में मरीज को जानकारी नहीं है। ग्राम प्रधान के माध्यम से सैनिटाइजेशन का कार्य भी शुरू कराया गया है। मरीज के संपर्क में आने वालों की पहचान कर उनके सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed