फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People worried about increasing time of public curfew

जनता कर्फ्यू का समय बढ़ने से लोग चिंतित

Sun, 22 Mar 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
People worried about increasing time of public curfew
जौनपुर। जनता कर्फ्यू का समय सोमवार की सुबह छह बजे तक बढ़ने से लोग चिंतित हो उठे हैं। उन्हें चिंता है कि अगर ऐसे ही समय बढ़ता रहा तो परेशानी बढ़ने लगेगी। सबसे ज्यादा चिंता दैनिक मजदूरों को है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को जनता कर्फ्यू सफल होने के बाद समय सीमा सोमवार की सुबह छह बजे तक बढ़ा दिया गया है। रविवार को होने वाले जनता कर्फ्यू को लेकर लोगों ने अपनी तैयारी की थी। इस दौरान खाद्यान्न व सब्जी आदि सामानों की खरीद कर स्टोर कर लिया था। सामान को खरीदने के लिए लोगों की भारी भीड़ दुकानों पर लगी थी, ताकि कर्फ्यू के समय में घर से बाहर नहीं निकलना पड़े। अब अचानक जनता कर्फ्यू का समय बढ़ा देने के बाद अब लोगों के चेहरे पर चिंता की लकीरें साफ दिखने लगी हैं। अगर इसी प्रकार कर्फ्यू बढ़ता रहा तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वे जनता कर्फ्यू के बढ़े समय के अनुसार अपनी तैयारी नहीं कर पाए है। सभी प्रकार के दुकानों के बंद होने से लोग अपनी जरुरत के सामान भी नहीं खरीद पाएंगे। जिससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed