फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People will have to run agitation for Purvanchal state- Chanchal

पूर्वांचल राज्य के लिए जनता को चलाना होगा नाफरमानी आंदोलन- चंचल

Mon, 21 Oct 2019 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
People will have to run agitation for Purvanchal state- Chanchal
21- केराकत क्षेत्र के जयगोपालगंज स्थित ब्रह्म बाबा के मैदान में पूर्वांचल जनकल्याण मंच के सम्मेलन - फोटो : JAUNPUR
केराकत। जय गोपालगंज के रैकल ब्रह्म बाबा के मैदान पर रविवार को पूर्वांचल जन कल्याण मंच द्वारा पूर्वांचल राज्य एवं काशी को राजधानी बनाने हेतु जमकर हुंकार भरा गया। बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंचल सिंह ने कहा जिस तरह हिंदुस्तान को आजाद कराने के लिए गांधी जी ने सिविल नाफरमानी आंदोलन चलाया था, वैसा ही काम पूर्वांचल राज्य के लिए भी करना होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ख़ासतौर से नौजवानों को पूर्वांचल राज्य के गठन व काशी को राजधानी बनाने हेतु एक बड़ा आंदोलन खड़ा करना होगा। पूर्वांचल जनकल्याण मंच के संयोजक राम प्रताप सिंह ने कहा कि निर्णायक जन आंदोलन छेड़ दिया गया है। अब पीछे नहीं हटेंगे। सासंदों व विधायकों का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल के 28 जनपद और 8 मंडलों में 33 सांसद व 126 विधायक हैं। उनको पूर्वांचल राज्य की मांग को उठाने के लिए विवश किया जायेगा। सहसंयोजक राजकुमार गुप्ता ने कहा कि पूर्वांचल राज्य को लेकर अब लड़ाई शुरू हो गई है। डोभी ब्लाक के पूर्व प्रमुख जयप्रकश राम ने कहा कि अब आंदोलन जन आंदोलन का रूप लेने जा रहा है। पूर्व दस्यु सुंदरी नीलम गुप्ता ने महिलाओं पर होने वाले जुल्म अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने हेतु महिलाओं को आगे आने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकतंत्र सेनानी अरुण कुमार चौबे व संचालन महेंद्र प्रताप यादव ने किया।सम्मेलन में महेंद्र शंकर पांडेय एडवोकेट, नम:नाथ शर्मा एडवोकेट, विकाश सिंह, अनिता, घनश्याम, वासुदेव सिंह, रामजी गुप्ता, संजय दूबे, सुरेन्द्र सिंह एवं बालगोविंद राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed