फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People upset due to power cut in scorching heat

प्रचंड गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान

Mon, 25 Apr 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
People upset due to power cut in scorching heat
विद्युत निगम की ओर से भले ही रोस्टर के मुताबिक आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन यह दावा हवाई साबित हो रहा है। अघोषित कटौती के कारण लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में तो सिर्फ आठ से 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही है, जबकि शहर क्षेत्र में फाल्ट आदि के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। इसके चलते लोगों को इस प्रचंड गर्मी में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में कुल पांच लाख 63 हजार बिजली उपभोक्ता हैं। जिनको बिजली आपूर्ति के लिए 60 हजार ट्रांसफार्मर और 62 बिजली उपकेंद्र मौजूद हैं। उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति करने के लिए शेड्यूल भी बनाया गया है, जिसमें शहर क्षेत्र में 24 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है, जबकि तहसील क्षेत्र में साढ़े 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। उधर, खास तौर से ग्रामीण इलाकों में शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति नहीं की जा रही है। स्थिति यह है कि ग्रामीण इलाकों में आठ से 10 घंटे ही बिजली लोगों को मिल पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिकरारा बिजली उपकेंद्र से पिछले चौबीस घंटे में महज 8 घंटे बिजली आपूर्ति हुई है। शनिवार की रात 8 बजे बिजली आई और 9 बजे कट गई। रात 2 बजे फिर बिजली आई तो बीस मिनट के बाद कट गई। रविवार को सुबह साढ़े 5 बजे बिजली आई और एक घटे बाद फिर कटी तो सुबह 10 बजे आई। इस तरह आते जाते कुल 8 घंटे से अधिक बिजली नहीं मिली। रामपुर नगर पंचायत में दिन व रात मिलाकर 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही हैं। धर्मापुर क्षेत्र में महज 6 से 7 घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। गौराबादशाहपुर क्षेत्र में सुबह 10 बजे बिजली कट जाती है, जिसके बाद अपराह्न तीन बजे आती है।
विज्ञापन

सिरकोनी तथा जफराबाद क्षेत्र में बिजली कटौती से किसान से लेकर आम नागरिक तक परेशान हैं। महज 10 घंटे से 12 घंटे ही बिजली मिल रही है। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में 24 घंटे में महज 14 से 15 घंटे बिजली मिल रही है। मछलीशहर क्षेत्र में भी 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। वहीं नगर में भी महज 14 घंटे बिजली मिल रही है। सुजानगंज क्षेत्र में रोज रात में 11 बजे बिजली कट जाती है, फिर एक बजे आती है। यही हाल दिन में भी है। कुल मिलाकर महज 10 घंटे भी बिजली नही मिल पा रही है। मड़ियाहूं नगर में 18 घंटे ही बिजली मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदलापुर क्षेत्र में दिन भर में चार से पांच घंटे बिजली मिल रही है। बरईपार क्षेत्र में रात में 11 बजे से बिजली कट जा रही है। दिन में लगातार 5 घंटे से ज्यादा बिजली कट रही है। मीरगंज क्षेत्र में 12 घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। शाहगंज क्षेत्र में दिन में छह से सात बार बिजली कटौती हो रही है। शाम को छह बजे तथा रात में तीन से चार बार बिजली कटती है। कुल मिलाकर महज आठ से नौ घंटे ही विद्युत आपूर्ति होती है। नेवढ़िया क्षेत्र में 6 घंटे बिजली मिल रही है। महराजगंज क्षेत्र में रोज रात में करीब 11 बजे बिजली कट जाती है। फिर एक बजे के करीब आती है। यही हाल दिन का भी रहता है। कुल मिलाकर 10 घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है। बक्सा क्षेत्र में एक सप्ताह से मात्र 8 से10 घंटे बिजली आ रही है। विद्युत वितरण मंडल प्रथम के अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना का कहना है कि शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति की जा रही है। जहां बिजली आपूर्ति बाधित भी हो रही है तो वह फाल्ट आदि के कारण है। गड़बड़ी दूर कराकर शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed