फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People upset due to lack of vehicles in the season of Sahalag

सहालग के सीजन में वाहनों की कमी से लोग परेशान

Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
People upset due to lack of vehicles in the season of Sahalag
जौनपुर रोडवेज डिपो में बस के इंतजार में परेशान यात्री। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। सहालग के सीजन में वाहनों की कमी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कारण वाहनों को विधानसभा चुनाव में लगाए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से वाहनों को अधिगृहीत किया जा रहा है। रोडवेज डिपो से भी 35 बसों को चुनाव कार्य के लिए भेज दिया गया है, जिससे लोगों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सहालग में वाहनों को तय करने के लिए लोगों को मुंहमांगी कीमत अदा करनी पड़ रही है, जिससे लोगों को आर्थिक चपत लग रही है।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से कुल 82 बसों का संचालन होता है। इसमें 80 बस उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की और दो बस अनुबंधित है। इसके अलावा, जनपद में 619 प्राइवेट कामर्शियल बस और चार पहिया वाहन है, जिसमें 466 बस और 153 चार पहिया वाहन मौजूद हैं। इस समय सहालग का सीजन चल रहा है। इससे लोग बस और चार पहिया वाहनों को शादी के लिए तय कर रहे हैं, लेकिन उनको परेशानी के साथ-साथ आर्थिक चपत भी लग रही है। कारण इस समय विधानसभा चुनाव में भी बसों को लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय की ओर से बसों को अधिगृहीत करने का कार्य किया जा रहा है, जिससे वाहन मालिक शादी में वाहन भेजने के लिए लोगों से मुंहमांगा पैसा मांग रहे हैं। वहीं आर्थिक चपत भी लग रही है। लोगों को मजबूर होकर मुंहमांगा पैसा देकर बसों को सहालग के लिए तय करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं बसों के चुनाव में लगाए जाने से लोगों को आवागमन करने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जौनपुर रोडवेज डिपो से 35 बस चुनाव के लिए चली गई है, जिससे इस समय महज 45 बसों को संचालन हो रहा है। कम बसों के संचालन से लोगों की भारी भीड़ रोडवेज डिपो में लग रही है। घंटो इंतजार करने के बाद लोगों को गंतव्य के लिए बस मिल रही है। वहीं लोगों को बसों में खड़ा होकर यात्रा करना पड़ रहा है। लगभग यही हाल प्राइवेट वाहनों का भी है। प्राइवेट बस स्टैंडों पर भी लोग भारी संख्या में खड़े होकर बस आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

इन दस्तावेजों को देकर शादी के लिए वाहनों को चुनाव से करा सकते हैं मुुक्त
जौनपुर। शादी में अगर जिस दिन के लिए वाहन तय है तो यह दस्तावेज शादी वाले घर के लोग जमाकर वाहन को मुक्त करा सकते हैं। इसके लिए उनको अपने गांव के प्रधान और शहर के लिए सभासद से प्रार्थना पत्र लिखवा कर शादी के कार्ड के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जमा करना होगा। इसके बाद जांच करने पर मामला सही पाए जाने पर वाहन को चुनाव से शादी के दिन के लिए मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज डिपो से 35 बसें चुनाव के लिए भेजी गई हैं, जिससे इस समय मात्र 45 बसों का ही संचालन हो रहा है। कम बसों के संचालन से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। वहीं, डिपो को प्रतिदिन चार लाख का घाटा हो रहा है। - विजय प्रकाश श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक

विधानसभा चुनाव के लिए वाहनों को अधिगृहीत किया जा रहा है। ऐसे वाहन जो सहालग के लिए तय हैं, उनको सहालग की तय तिथि पर मुक्त करने का प्राविधान है। इसके लिए शादी वाले घर के लोगों को अपने गांव के प्रधान और सभासद से प्रार्थना पत्र के साथ शादी का कार्ड लगाकर उप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। जांच कर मामला सही पाए जाने पर बस को शादी के दिन के लिए मुक्त कर दिया जाएगा। - एसपी सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed