फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People taking vehicles parked on the highway

हाईवे पर खड़े वाहन ले रहे लोगों की जान

Sun, 16 Feb 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
People taking vehicles parked on the highway
33- मछलीशहर में हाईवे के किनारे खड़ा लोड ट्रैक्टर जिससे होता है हादसा। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। हाईवे के किनारे ट्रक, टेलर, टैंकर को खड़ा करने वालों पर पुलिस और परिवहन विभाग कोई अंकुश नहीं लगा पा रहा है। अवैध पार्किंग के कारण आए दिन हादसों में हाईवे पर लोगों की जान जा रही है। सड़क की आधी पटरी पर इन वाहनों को खड़ा करते वक्त चालक न तो इंडीकेटर जलाते हैं और न ही साइड का ध्यान रखते हैं। इस तरह के सबसे अधिक हादसे जौनपुर रायबरेली हाईवे पर हो रहे हैं।
विज्ञापन

आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले दो साल के भीतर सिर्फ जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर 28 लोगों ने हादसों में अपनी जान गंवाई है। इनमें इनमें अधिकतर हादसे सड़क पर खड़े वाहनों के चलते ही हुए हैं। जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर मुंगराबादशाहपुर, सतहरिया, पवारा, मछलीशहर, सिकरारा इलाके में जगह-जगह ढाबे और बाजारों के पास अक्सर भारी वाहन सड़क पर ही खड़ाकर छोड़ दिए जाते हैं। रात में चलने वाले तेज रफ्तार वाहन अचानक इन खड़े वाहनों से टकरा जाते हैं। सड़क पर खड़े वाहनों में इंडीकेटर भी नहीं जलाया जाता। मनमानी तरीके से लोग सड़क पर वाहन खड़ाकर छोड़ देते हैं। आस पास के गांवों के ट्रक चालक जब कभी ट्रक लेकर इधर से गुजरते हैं तो वे वाहनों को हाईवे पर ही खड़ाकर अपने घर चले जाते हैं। कई कई दिन तक भारी वाहन सड़क पर ही छेोड़ दिए जाते हैं। ऐेस में हाईवे से गुजरने वाले तेज रफ्तार वाहन समझ नहीं पाते और खड़े ट्रक से टकराकर हादसों का शिकार हो जाते हैं। परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से भी सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़ाकर छोडने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं होती।
विज्ञापन

पांच दर्शनार्थियों की हुई थी मौत
4 अगस्त 2018 को मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के निकामुद्दीनपुर गांव के पास रात दो बजे दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो किसी वान को ओवरटेक करने के चक्कर में सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। एक दंपति समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। जबकि इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बोलेरो में सवार सभी लोग वाराणसी के कठिरांव गांव से इलाहाबाद स्थित कड़े मानिकपुर दर्शन के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक ही परिवार के चार लोगों ने गंवाई थी जान
आठ जुलाई 2018 को गोरखपुर के ब्रह्मपुर चौरीचौरा निवासी रामदास विश्वकर्मा अपने परिवार के साथ गांव में शादी समारोह में शामिल होने इलाहाबाद से गोरखपुर जा रहे थे। भोर में करीब तीन बजे कार सवार मछलीशहर क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पास पहुंचे थे तभी कार सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। कार में सवार रामदास, पद्मा देवी, रामसवारे, राजेश विश्वकर्मा की मौत हो गई थी।
लोगों ने अपनी सुविधा के लिए तोड़ दी डिवाइडर की जाली
मछलीशहर। स्थानीय कस्बे में जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर लोहे की जाली लगाकर डिवाइडर बनाया गया है। रोडवेज डिपो के निकट लोगों ने डिवाइडर को काट दिया है। यहां बेखौफ लोग हाईवे को पार करते रहते हैं। जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।

हाईवे पर कहीं भी वाहन खड़ाकर नहीं छोड़ सकते। सभी थानेदारों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने इलाकों में आने वाले हाईवे पर बेतरतीब खड़े वाहन का चालान करें।
डॉ. अनिल पांडेय, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed