फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People started shivering due to freezing cold, taking help of bonfire

Jaunpur News: गलन भरी ठंड से ठिठुरने लगे लोग, अलाव का ले रहे सहारा

Tue, 19 Dec 2023 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
People started shivering due to freezing cold, taking help of bonfire
जौनपुर। दिसंबर के पहले सप्ताह से ही ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। ठंड के कारण मंगलवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा, जिसके कारण स्कूलों, बाजारों सहित अन्य स्थानों पर आम दिनों की अपेक्षा कम भीड़ देखी गई। लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव सेंकते नजर आए। दिन भर बादलों की लुकाछिपी जारी रही। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री और अधिकतम 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मंगलवार की शुरुआत कोहरे व गलन के साथ हुई। पूरे दिन बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकल जा रही थी, जिससे थोड़ी राहत मिल जा रही थी। लोग छतों व पार्क आदि स्थानों पर धूप सेंकते नजर आए। सूरज डूबते ही ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया। ओस गिरने से भी ठंड का अहसास ज्यादा होने लगा, जिससे सुबह और शाम के समय शहर के विभिन्न मार्केट अंचलों से लेकर अन्य स्थानों पर लोगों को अलाव जलाकर सर्दी से बचने का प्रयास करते हुए देखा जा सकता है। ठंड का प्रकोप बढ़ने से दुकानों में गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए भी लोग जुट रहे हैं। ठंड में स्कूली बच्चों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। ठिठुरन भरी ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव का भी सहारा लेने लगे हैं। शहर के बस डिपो स्टैंड, जिला अस्पताल समेत स्टेशनों के आसपास लोग ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंकते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed