फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People ran towards their homes after hearing the bomb blast and the siren

Jaunpur News: बम के धमाके व सायरन की आवाज से घरों की ओर भागे लोग

Thu, 08 May 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
People ran towards their homes after hearing the bomb blast and the siren
जौनपुर। पुलिस लाइन के प्रांगण में बुधवार को युद्ध जैसे हालात दिखाई दिए। मौका था मॉकड्रिल का, जिसमें पुलिस, सेना के रिटायर्ड जवान, एनसीसी के अफसर, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग युद्ध जैसे हालात से निबटते देखे गए। इस दौरान फेंके गए बम व सायरन की आवाज से आसपास के लोग घर की ओर भाग कर डेस्क-बेंच के नीचे छिपकर खुद को बचाया। सभी टीम सुरक्षात्मक उपाय करते हुए फौरन युद्ध के हालात पर काबू पाने का अभ्यास किया। सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच आपात स्थितियों से निपटने के लिए यह प्रशिक्षण तहसील से लेकर ग्रामीणांचलों में किया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन मैदान में मॉकड्रिल दो चरण में 11 से 11.30 बजे तक फिर 11.30 से 12.15 तक पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इसकी निगरानी जिलाधिकारी डॉ.दिनेशचंद्र, एसपी डा. कौस्तुभ कुमार, सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह, सीडीओ ध्रुव खाड़िया ने की। अभ्यास जिला सैनिक पुर्नवास कल्याण अधिकारी कर्नल विजय अहलावत ने कराया। सर्वप्रथम युद्ध से पहले का सायरन बना, फिर सभी एलर्ट मोड पर आ गए। इसमें कुछ पुलिस सिविल ड्रेस में बैग टांगे रही। स्वास्थ्य सेवा, एंबुलेंस, अग्निशमन दस्ता, एनसीसी, पुलिस के अधिकारी अलर्ट मोड में आ गए। इसके बाद एक के बाद एक आंसू बस के गोले छोड़े गए। तेज धमाके से पूरा पुलिस लाइन व आसपास का इलाका दहल उठा। धमाके के बाद स्वास्थ्य सेवा टीम ने बचाव की मुद्रा में आते हुए प्रतीकात्मक घायलों को एबुलेंस से अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया। वही आम नागरिक की भूमिका में सिविल ड्रेस में खड़ी पुलिस कैंपस में बने बंकर व झाड़ियों में छिप गई, वहीं कुछ कानों को ढंकते हुए पेट के बल लेट गए। फिर अग्निशमन विभाग के जवानों ने धुएं और आग पर काबू पाया। इस मौके पर एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र सिंह, अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र द्विवेदी आदि रहे।
विज्ञापन

सायरन बजते ही डेस्क-बेंच के नीचे छिपकर खुद को बचाया
बदलापुर : सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में बुधवार को एसडीएम योगिता सिंह व सीओ विवेक सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। सायरन की आवाज से आसपास के लोग घर की ओर भाग कर डेस्क-बेंच के नीचे छिपकर खुद को बचाया। घर की सारी लाइटें बुझाने का अभ्यास किया गया।प्रशासन की राहत से पूर्व सारी व्यवस्था खुद करके रखे। चिकित्साधिकारी डा.गौरव सिंह ने फर्स्ट ऐड संबंधित जानकारी दी। इस कार्यक्रम में पुलिस, शिक्षक, एनसीसी कैडेट व छात्रों ने भाग लिया। शाहगंज : नगर के एक इंटर कॉलेज में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा के उपाय साझा किए। बच्चों को खतरों को भांपने और उस दौरान खुद के साथ दूसराें को सुरक्षित रखने का तरीका समझाया। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह, एसडीएम राजेश चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले की स्थिति में जमीन पर लेट जाएं
जलालपुर : क्षेत्र के कुटीर पीजी काॅलेज चक्के में मॉकड्रिल कर युद्ध के दौरान बचाव का बताया गया तरीका। थाना प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि हमले की स्थिति में जमीन पर लेट जाएं। सिर और गर्दन को सुरक्षित रखें। बिजली, गैस और पानी की सप्लाई तुरंत बंद कर दें। इस तरह की सावधानियां जान बचाने में मदद कर सकती हैं। इस मौके पर सीएचसी रेहटी के चिकित्सक डा. हेमंत यादव, महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर राघवेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। खुटहन : ग्राम विकास इंटर कालेज के मैदान में आत्म सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी थाना प्रभारी मुन्ना राम घुरिया के नेतृत्व में दिया गया। इस दौरान पुलिस के साथ एनसीसी कैडेट, स्वास्थ्य विभाग को शामिल करते हुए मॉक ड्रिल कराया गया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी कैप्टन सुनीलकांत तिवारी, चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर आरिफ खान, नायब तहसीलदार पीयूष सिंह, प्रधानाचार्य अरविंद कुमार आदि रहे।

आपात काल की स्थिति से निबटने की जानकारी दी
महराजगंज । त्रिवेणी नगर विझवट में स्थित एक कॉलेज में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय, तेज़ीबाजार थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने पुलिस टीम व महिला पुलिस के साथ मॉक ड्रिल किया। इसमें 45 एनसीसी कैडेटों व विद्यालय के बच्चों, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के लोगों को आपात काल की स्थिति से निबटने की जानकारी दी गई। इस मौके पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद, प्रबंधक अमित दुबे, डॉक्टर केके बौद्ध, कृष्णकांत निगम आदि उपस्थित रहे। मड़ियाहूं : पीजी कॉलेज मडियाहू के प्रांगण में आपातकालीन स्थितियों से निबटने के लिए मॉकड्रिल हुआ। एसडीएम मड़ियाहूं कुणाल गौरव व क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बच्चों को मॉकड्रिल का अभ्यास कराया गया। इस मौके पर तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार संदीप सिंह, सत्येंद्र कुमार मौर्य, प्राचार्य डॉक्टर सुरेश कुमार पाठक आदि रहे। डोभी : क्षेत्र के श्री गणेश राय इंटर काॅलेज डोभी के सभागार में उपस्थित छात्र छात्राओं व अन्य लोगों को से मॉकड्रिल कराया गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह व चिकित्साधिकारी अशोक कुमार ने जरूरतमंद की सहायता के लिए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह, विनय सिंह, मनमोहन सिंह, रविंद्र सिंह, सीता राम, मदन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed