फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People of Delhi, Bangalore and Noida are very fond of Jaunpur's woolen carpets.

Jaunpur News: दिल्ली, बंगलूरू, नोएडा वालों को खूब भाई जौनपुर की ऊनी दरी

Wed, 02 Oct 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
People of Delhi, Bangalore and Noida are very fond of Jaunpur's woolen carpets.
नोएडा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो में जिले के दो श्रेणियों दो पांच व्यापारियों ने प्रतिभाग किया। जिला एक उत्पाद श्रेणी में ऊनी दरी के उद्यमियों में जौनपुर के कागीगरों के हाथ के बनी ऊनी दरी दिल्ली, बंगलूरू, नोएडा, मुंबई वालों को खूब भाई और उन्होंने खरीदारी भी की। देश के कोने-कोने से आए करीब 450 व्यापारियों और लोगों ने पूछताछ कर विजटिंग कार्ड लिया। उद्यमियों को बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नोएडा में बीते 24 से 29 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय ट्रेड शो का आयोजन किया गया था। इसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में व्यापारियों और लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर खरीदारी की। जिले से गए ऊनी दरी के तीन उद्यमियों के उत्पाद को भी बाहरी व्यापारी सैंपल के रूप में अपने साथ दरी लेकर गए, गुणवत्ता पसंद आने पर कुछ दिनों में बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है। एक जिला एक उत्पाद के तहत रामपुर के कोचारी के उद्यमी दिनेश कुमार मौर्या ने भी स्टॉल लगाया था। उन्होंने करीब 1.45 लाख की करीब 25 ऊनी दरियों और 50 पांवदान बेचे हैं। इनके स्टाल पर दो हजार लोगों ने भ्रमण किया तो 200 लोगों ने पूछताछ कर विजटिंग कार्ड लिया। इसी तरह मड़ियाहूं के कटेहरी निवासी नजमा ने भी स्टाल लगाया। इन्होंने 2.33 लाख की कुल 75 ऊनी दरी बेची हैं। इनकी पंजा दरी बंगलूरू, दिल्ली, नोएडा और मुंबई से पहुंचे लोगों ने खरीदा। हाथ से बीनने के कारण दरी पर आकर्षक डिजाइन भी दिखाई पड़ती है। इस दौरान करीब 200 लोग विजटिंग कार्ड लेकर गए। वहीं जमालापुर के उदयराज पटेल ने 25 हजार 600 रुपये की कुल 48 पीस ऊनी दरी बेची।
विज्ञापन

उदयराज पटेल ने बताया कि उनकी ऊनी दरी की विशेषता है कि यह कॉटन के ताने और ऊन से बनाई जाती है। यही कारण है कि इनके उत्पाद को दिल्ली, ग्रेटर नोएडा के लोगों ने खूब खरीदा। इसके अलावा एमएसएमई वर्ग में आईआईए के अध्यक्ष और सूविको इंडस्ट्रीज सीडा सतहरिया के उद्यमी बृजेश यादव, मौर्या इंडस्ट्रीज सीडा सतहरिया के उद्यमी आनंद कुमार मौर्य ने भी इस ट्रेड शो में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed