फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People do not know how to reach the police station, somewhere five and six complainants

लोगों को पता ही नहीं तो कैसे पहुंचें थाने, कहीं पांच तो कहीं छह फरियादी

Sun, 10 Jan 2021 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
People do not know how to reach the police station, somewhere five and six complainants
जौनपुर। थाना समाधान दिवस पर शनिवार को अधिकतर थानों में सन्नाटा दिखा। फरियादियों से कहीं अधिक संख्या राजस्व कर्मचारियों, अधिकारियों और पुलिस की थी। फरियादियों के इंतजार में ही उनका दिन बीता। एएसपी ग्रामीण ने थानेदारों को निर्देश दिया कि वह इस बात का प्रचार प्रसार कराएं कि अब थानों में हर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन होगा। थाने में फरियादी नहीं दिख रहे और अधिकारियों के पास रोज फरियादियों की भीड़ पहुंचती है। इसका मतलब की प्रचार प्रसार में कमी है।
विज्ञापन

शनिवार को अमर उजाला ने विभिन्न थानों में समाधान दिवस की पड़ताल की तो पता चला कि गिने चुने ही फरियादी पहुंचे थे। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बक्शा में जनता की समस्याएं सुनी। यहां सुनवाई के लिए कानूनगो और लेखपाल समेत 24 राजस्व कर्मचारी अधिकारी थे जबकि फरियादियों की संख्या महज आठ थी। एएसपी ने कहा कि या तो थाना समाधान दिवस का ठीक से प्रचार नहीं किया गया है या फिर लोगों को यहां से समस्या निस्तारण का भरोसा नहीं रह गया है। उन्होंने एसओ बक्शा को हिदायत दी कि वह इस बात का प्रचार प्रसार इलाके में कराएं कि अब थाना समाधान दिवस महीने में सभी शनिवार को आयोजित किया जाएगा। यहां आए आठ मामलों में से पांच का निस्तारण किया गया। उधर महराजगंज थाने पर भी ऐसी ही स्थिति रही। यहां नौ मामले आए जिसमें से छह का निस्तारण किया गया। फरियादियों की संख्या कम होने के चलते राजस्व कर्मचारी आपस में ही बातें करते नजर आए। थानाध्यक्ष भी पुलिस विभाग से संबंधित मामले निबटाने में मशगूल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed