फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People continue to curse the administration by getting stuck in the jam

जाम में फंसकर प्रशासन को कोसते रहे लोग

Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
People continue to curse the administration by getting stuck in the jam
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर नगर में बृहस्पतिवार को जाम लगने से दिन भर लोग परेशान रहे। शादी विवाह व ईद के चलते बाजार में भीड़ उमड़ रही है। इससे क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर जाम लग जा रहा है। बृहस्पतिवार को पुरानी सब्जी मंडी, नईगंज, चूड़ी गली के सामने सहित नगर के मुख्य मार्ग पर जाम के चलते दिन भर लोग परेशान रहे। जाम में फंसे लोग प्रशासन को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

लोगों का कहना था कि पहले नो इंट्री में नौ बजे सुबह से आठ बजे रात तक बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित था। जिसका पालन कराने में पुलिस प्रशासन की तरफ से ढिलाई बरती जा रही है। इसका खामियाजा आने जाने वालों को भुगतना पड़ रहा है। वहीं मरीजों के लिए और दिक्कतें हो रही हैं। अधिकारियों का वाहन सड़कों पर दौड़ने तक सीमित हो जा रहा है। बिना मास्क लगाए भी लोग घूम रहे हैं, जिसके प्रति पुलिस उदासीन रहती है। उधर, कोरोना कर्फ्यू की अनदेखी कर लोग घरों से बेधड़क निकल रहे हैं। इससे बृहस्पतिवार को जाम की स्थिति पैदा हो गई। जाम से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। जाम में फंसने के कारण लोग पूरे दिन परेशान रहे। प्रशासनिक अमला लोगों की जाम की समस्या से निजात दिलाने में विफल साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed