फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People became aware of traffic by taking out rally

रैली निकालकर यातायात के प्रति लोगों को किया जागरूक

Sat, 20 Feb 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
People became aware of traffic by taking out rally
टीडी कालेज में छात्राओं द्वारा निकाली गई राष्ट्रीय सेवा योजना रैली। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर जिले में महाविद्यालयों में चल रहे एनएसएस शिविर में छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर सभी को यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। शिविर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। टीडी कालेज में डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में रैली निकालकर शहर का भ्रमण किया। डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. गीता यादव, डॉ. कनक सिंह के नेतृत्व में रोडवेज तिराहा, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर तिराहा, पुलिस लाइन, लाइन बाजार होते हुए पुन: टीडी कॉलेज में आकर सभा में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन

राजा श्री कृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में छात्रों ने सड़क सुरक्षा जागरूकता के लिए रैली निकाली। मुख्य अतिथि संभागीय निरीक्षक यातायात अशोक कुमार श्रीवास्तव ने यातायात की जानकारी दी। अध्यक्षता प्राचार्य कैप्टन डॉ. अखिलेश्वर शुक्ल ने किया। स्वयंसेवको ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. संतोष पांडेय ने किया। स्वागत डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय व डॉ. राजेंद्र सिंह ने आभार जताया। टीडी महिला कालेज में डॉ. राजश्री के नेतृत्व में गांव में शिविर लगाकर सफाई के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

सिंगरामऊ: राजा हरपाल सिंह पीजी कालेज में जागरूकता रैली व मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। डॉ. इन्दु प्रकाश सिंह, डॉ. रवींद्र कुमार सिंह, डॉ. बृजेश सिंह आदि रहे। मीरगंज: रामदेव महाविद्यालय सिरौली मीरगंज में प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार यादव और सर्वोदय विद्यापीठ महाविद्यालय में अधिकारी डॉ. शंभू नाथ पांडेय के नेतृत्व में रैली निकाली गई। गौराबादशाहपुर: सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय पिलखिनी के छात्र छात्राओं के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक जितेंद्र ने छात्रों को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सदानंद सिंह, डॉ. रूबी राय आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed