फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   People are disinterested when community transition starts

सामुदायिक संक्रमण शुरू हुआ तो लोग बेपरवाह

Wed, 08 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
People are disinterested when community transition starts
22- शाहगंज बाजार में बंद दूकाने व सड़क पर सैनिटाईज करते स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
तेजी से फैल रहा कोरना, लापरवाही से बढ़ा खतरा
विज्ञापन

- योद्धाओं के पीछे पड़ा कोरोना, पुलिस, राजस्व स्वास्थ्यकर्मी आ चुके हैं चपेट में
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण अब तेजी से स्थानीय स्तर पर फैल रहा है। एक-दूसरे के संपर्क में आने के दौरान लापरवाही के कारण लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से लगातार मिल रहे मरीजों में ज्यादातर स्थानीय स्तर के ही हैं। पुलिस, स्वास्थ्य और राजस्व कर्मचारियों के भी कोरोना की गिरफ्त में आने के बावजूद लापरवाही नहीं थम रही। बाजारों में भीड़ के दौरान न तो फिजिकल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा जा रहा है और न ही किसी अन्य मानक का।
जिले में कोरोना पॉजिटिव केस सवा छह सौ तक पहुंच गए हैं। जमातियों से शुरू हुआ संक्रमण प्रवासियों के आने पर चरम पर रहा। अब यह स्थानीय लोगों और कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिस, राजस्व व स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को चपेट में ले रहा है। रामपुर थाने के 16 समेत अब तक 17 पुलिसकर्मी, तीन लेखपाल, तीन आरपीएफ कर्मी, दो आशा और चार स्वास्थ्यकर्मी इसकी चपेट में आ गए हैं। जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय तक वायरस पहुंच चुका है। ऐसे में अब अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरुरत है। इससे इतर सतर्कता बढ़ने की बजाए घटती जा रही है। बाजारों में उमड़ रही भीड़ में लोग सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते साफ नजर आ रहे हैं। शहर के ही पॉलीटेक्निक चौराहा, ओलंदगंज, कोतवाली, चहारसू आदि क्षेत्रों में भीड़ के बीच शारीरिक दूरी का मानक तार-तार है। चाय-नाश्ते, चाट की दुकानों पर भी झुंड में खड़े होकर लोग खरीदारी कर रहे हैं। बैंकों के बाहर लग रही कतारों में भी सोशल डिस्टेंसिंग दरकिनार है। पुलिस-प्रशासन के जिम्मेदार लोगों को जागरुक कर रहे हैं, मगर स्वयं लोगों के सतर्क न होने से हालात गंभीर होते जा रहे हैं। डीएम दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। हर व्यक्ति के सहयोग से ही इसे हराया जा सकता है। लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। दस वर्ष से कम और 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति के घरों से बाहर निकलने की सख्त मनाही है। मास्क और सैनिटाइजर का बंदोबस्त दुकानों पर कराया गया है। पुलिस और प्रशासन की टीमों को लगातार निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई लापरवाही बरतते पकड़ा जा रहा है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो रही है।
विज्ञापन

---
तीन माह बाद खुली पुरानी सब्जी मंडी, कारोबार आज से
- पहले दिन साफ-सफाई में मशगूल रहे दुकानदार
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के खतरे से पिछले तीन महीने से बंद चल रही शहर की पुरानी सब्जी डीएम की अनुमति के बाद बुधवार को खुली तो लेकिन कोई कारोबार नहीं हुआ। दुकानदार साफ-सफाई और सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का पालन कराने के लिए दुकानों के बार गोला बनाने, रस्सी बांधने और सैनिटाइज करने में व्यस्त रहे। दुकानदारों ने आपस में बैठक कर प्रशासन के निर्देशों पर सख्ती से अमल की रुपरेखा बनाई।पुरानी सब्जी मंडी में तीन गेट हैं, मगर दो गेट ही खुलेंगे। कोतवाली से अस्पताल जाने वाले गेट को बंद रखा जाएगा। मुख्य गेट से प्रवेश और मंडी के पिछले हिस्से से निकासी होगी। मंडी में आने वाले हर व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था दुकानदारों ने की है। दुकानों पर सैनिटाइजर भी रखा जा रहा है। कोतवाली में सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानदारों को बुलाकर शासन के निर्देशों से अवगत कराया, जिसके बाद दोपहर में दुकानदारों ने आपस में बैठक कर रुपरेखा तैयार की। दुकानदारों ने बताया कि वह शासन के निर्द ेशों के तहत खुद को सुरक्षित रखते ही कारोबार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बगैर मास्क घूमने वालों से वसूला जुर्माना वसूला
बदलापुर। बिना मास्क लगाकर चलने वालों की अब खैर नहीं है। बुधवार को इंदिरा चौक पर प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने वाहन चेकिंग की। इस दौरान बिना मास्क के पकड़े गए दोपहिया वाहन चालकों से 9200 रुपये जुर्माना वसूला गया। दो वाहन सीज किया गया। इस दौरान पुलिस ने बाइक से चल रहे नव युवकों की तलाशी भी ली। प्रभारी निरीक्षक ने तहसील परिसर में अनावश्यक घूम रहे लोगों से भी पूछताछ की।
---
थाने बिना मास्क प्रवेश वर्जित
बदलापुर। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी सतर्क हो गया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने बुधवार की सुबह से थाने के मेनगेट पर दो होमगार्ड व एक पुलिस के जवान को तैनात कर दिया है। वह थाना परिसर में जाने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग कर रहे हैं। परिसर में बिना मास्क वालों का प्रवेश पूर्ण रूप से वर्जित कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया ने कहा है कि थाने में फरियादी स्वयं आएं। अन्य किसी को साथ लाने की कोई जरूरत नहीं है।

----
सब्जी मंडी के पास सुबह पांच से नौ बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
बदलापुर। कस्बा स्थित सब्जी मंडी के पास मंगलवार को एक फल विक्रेता युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन भी सतर्क हो गया है। एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने बुधवार को ध्वनि विस्तारक यंत्र से सूचना प्रसारित कराते हुए सब्जी मंडी से 200 मीटर की परिधि में बृहस्पतिवार से सुबह पांच से नौ बजे तक (चार घंटे) ही दुकानें खोलने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर पूर्ववत खुलेंगे। इस दौरान प्रत्येक व्यक्ति सोशल बि सल्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क लगाकर ही आएगा। अगर कोई दुकानदार निर्धारित समय के बाद दुकान खोलेगा तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed