{"_id":"5f2069ca8ebc3e6909356771","slug":"people-also-gathered-in-the-markets-for-bakrid-festival-jaunpur-news-vns5384561176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकरीद पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी खरीददारों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकरीद पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी खरीददारों की भीड़
विज्ञापन
17- आगामी बकरीद पर्व के मद्देनजर कोतवाली चाराहे पर सजी सेवईं व मेवे की दूकान।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपु्र। कुर्बानी के पर्व बकरीद की तैयारी तेज हो गई है। जरुरी सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में भी भीड़ उमड़ने लगी है। खाने पीने के सामानों के साथ कपड़े की दुकानों पर चहल-पहल बनी हुई है। मंगलवार को सुबह बारिश के चलते बाजार में दोपहर तक भीड़ कम रही, मगर उसके बाद खरीदार बाजारों में पहुंचे। ईदगाहों और मस्जिदों में साफ सफाई का सि लसिला शुरू हो गया है। हालांकि शासन ने नमाज अदा करने के लिए केवल पांच लोगों की मस्जिद में जाने की अनुमति दी है।
कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के कारण इस बार ईद बेरौनक रही। लोग एक-दूसरे से दूरी बनाए रहे। बाजार बंद रहने से खरीदारी भी नहीं हुई। अब अनलॉक में आ रहे बकरीद के पर्व को लेकर उत्साह है। बकरीद इस बार शनिवार को मनाया जाएगा। सेवईं, जूता, चप्पल, कपड़ा आदि की दुकानें सज गई है। शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में चहल-पहल बनी हुई है। सबसे ज्यादा उत्साहित बच्चे हैं, जिन्हें नए कपड़े लेने और घरों में जाकर सेवइयां खाने का मौका मिलेगा। रेडिमेड कपड़ा, कुर्ता-पायजामा, टोपी की खरीदारी हो रही है तो महिलाओं में सौंदर्य प्रसाधन व आर्टिफिशियल ज्वेलरी को लेकर उत्साह दिख रहा है। कोतवाली रोड पर लगने वाली दुकानों पर खरीदारों की संख्या दिख रही है। कोरोना को देखते हुए इस बार बकरा मंडी लगाने की अनुमति भी नहीं मिलेगी। लोग पहले से कुर्बानी के लिए बकरे की व्यवस्था कर रहे हैं। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
बाजार इस बार 50 रुपये से लेकर 120 रुपये किलो तक की सेवईं बिक रही है। रेडीमेड कपड़े की दुकान पर लोगों की भीड लग रही है। रेडीमेड व्यवसायी रियाज का कहना है कि कोरोना के कारण खरीदारी प्रभावित है। ज्यादातर लोग छोटे बच्चों के लिए कपड़े की खरीदारी कर रहे हैं। जूता, चप्पल के व्यसायी रिजवान का कहना है कि कोरोना के कारण बाजार में खरीदारी के लिए लोग कम निकल रहे हैं।