{"_id":"69e7c1eeee08cc627606907a","slug":"pensioners-association-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-153815-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पेंशनर्स एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन
जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया। वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेंस को जोड़ने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन सभा में अध्यक्ष सीबी सिंह ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के संकल्प पत्र में पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेंस को सम्मिलित किए जाने सहित दस सूत्रीय मांग को लेकर देश भर में आल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन का देश व्यापी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन केंद्र सरकार के वित्त विधेयक 2025 के माध्यम से पेंशनर्स सेवानिवृत्त की तिथि के आधार पर विभेद कर रहा है। इससे वेतन आयोग के परिधि से जनवरी 2026 के पूर्व सेवानिवृत्त पेंशनर्स बाहर हो गए हैं। इसके कारण प्रदेश के साथ-साथ पूरे देश के पेंशनर्स आक्रोशित और आंदोलित हैं।
संगठन के जिला मंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने केंद्र सरकार एवं मुख्य मंत्री को भेजे जाने वाले ज्ञापन को पढ़कर सुनाया। इसे सर्व सम्मत से सभा ने पारित कर दिया। धरना स्थल पर डीएम के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह ने ज्ञापन लिया। संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सरकार से मांगों को पूरा करते हुए पेंशनर्स के टर्म्स रिफरेंस को तत्काल वेतन आयोग की परिधि में सम्मिलित किए जाने की मांग किया। पुराने पेंशनर्स को वेतन आयोग की परिधि में लाने, पेंशनर्स की 65 वर्ष की॓ आयु पूरी होने पर पांच प्रतिशत मूल पेंशन की बढ़ोत्तरी के साथ ही अगले हर पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत मूल पेंशन में वृद्धि किए जाने, पेंशन राशिकरण की कटौती दस वर्ष करने, कोविड काल काल के स्थगित महंगाई राहत के बकाए धनराशि का भुगतान किए जाने की मांग की। सभा को सत्यदेव सिंह, रामआसरे रजक, प्रमोद कुमार सिंह, पुट्टी लाल यादव, राजेश कुमार श्रीवास्तव, गोपाल जी, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, नरेन्द्र कुमार सिंह, ओंकार नाथ मिश्र, कंचन सिंह, अजय सिंह आदि ने संबोधित किया। अध्यक्ष ने आभार प्रकट किया। संचालन कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।