फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pebbles thrown at student, case filed against four

Jaunpur News: छात्र पर फेंकीं गिट्टियां, चार पर केस दर्ज

Fri, 21 Mar 2025 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Pebbles thrown at student, case filed against four
सिरकोनी। कचगांव रेलवे स्टेशन के समीप एक लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रहे छात्र पर मनबढ़ युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सलखापुर गांव निवासी द्रविड़ सिंह जौनपुर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी से पढ़ाई कर बुधवार की शाम घर लौट रहा था। तहरीर में बताया कि कचगांव रेलवे फाटक के आगे टावर के पास वह पहुंचा था। इसी समय दो बाइक पर सवार चार लोग गमछे से मुंह बांधे थे आए और उसे रोककर रेलवे की गिट्टियों से उसे मारने लगे। इससे उसका सिर फट गया। उक्त आरोपी धमकी देते हुए बाइक पर बैठकर भाग गये। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव ने बताया कि छात्र की तहरीर पर चार के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed