{"_id":"65a42e6f9c14b94de00779a4","slug":"payment-taken-without-building-the-road-investigation-started-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-10928-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क बनाए बगैर ले लिया भुगतान, जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क बनाए बगैर ले लिया भुगतान, जांच शुरू
विज्ञापन
धर्मापुर। क्षेत्र कुछमुछ गांव के प्रधान पर लगे आरोप की जांच करने शनिवार को डीडीओ विजय कुमार यादव पहुंचे। इस दौरान गांव के लोगों का एक-एक कर बयान दर्ज किया। प्रधान पर आरोप है कि दो सड़कों का निर्माण कराए बिना ही भुगतान करा लिया। जांच अधिकारी के सामने ही शिकायककर्ता व प्रधान के बीच जमकर झड़प हो गई।
ग्राम पंचायत कुछमुछ निवासी श्रवण कुमार विश्वकर्मा ने गांव के ग्राम प्रधान लालजी यादव पर गांव में दो कच्चे संपर्क मार्गों पर बिना कार्य करवाए ही भुगतान करा लेने का आरोप लगाया था। छह नवंबर को डीएम अनुज झा से मिलकर शिकायत की थी कि गांव के प्राथमिक विद्यालय से लेकर कब्रिस्तान तक संपर्क मार्ग पर मिट्टी का कार्य न कराकर एक लाख दो हजार रुपये का फर्जी तरीके से भुगतान करा लिया है। डीएम के निर्देश पर डीडीओ विजय कुमार यादव शनिवार शाम को गांव में जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान डीडीओ ने स्थलीय निरीक्षण कर 15 से अधिक लोगों का बयान भी लिया। इस दौरान शिकायत कर्ता श्रवण विश्वकर्मा व ग्राम प्रधान लालजी यादव में झड़प भी हो गई। इस पर डीडीओ ने ग्राम प्रधान को फटकार भी लगाई। बताया कि वह उक्त शिकायत की जांच पूरी कर ली गई है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित करेंगे। इस मौके पर बीडीओ कृष्ण मोहन यादव, सचिव अखिलेश कुमार भी मौजूद रहे।