{"_id":"58ed29a54f1c1b874acf6fca","slug":"pawan-suet-hanuman-worshiped-with-reverence","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से पूजे गए पवन सुत हनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से पूजे गए पवन सुत हनुमान
jaunpur
Updated Wed, 12 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
हनुमान जयंती पर मंगलवार को नगर में निकाली गई शोभ्ाायात्रा में शामिल हनुमान भ्ाक्त।
- फोटो : jounpur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में हनुमान जंयती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। पावन महावीर धाम हनुमान मंदिर पर दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। वैदिक मंत्रोच्चार व घंटा घड़ियाल की ध्वनि के साथ जयकारे गूंजते रहे। शहर के बड़े हनुमान मंदिर, बिजेथुआ महावीर धाम, त्रिलोचन महादेव अजोशी धाम, समेत अन्य हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ रही। नगर में निकाली गई शोभायात्रा में काफी संख्या में हनुमान भक्त शामिल हुए।
अजोशी धाम में परंपरा के अनुरूप हनुमान की पूजा की गई। महिला श्रद्धालुओं ने मनौती पूरी होने पर परिवार के कल्याण के लिए कड़ाही पूजन किया। मंदिर में राम चरित मानस पाठ के साथ साथ बजरंग बाण हनुमान बाहुक पूर्ण होने पर भक्तों को प्रसाद वितरित कर भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान पवन सुत का महा शृंगार किया गया और अंजनि पुत्र का यज्ञोपवीत कर छप्पन भोग लगाया गया। भक्तों का भोर से ही धाम में पहुंचना शुरू हो गया था। धाम के सेवक पं. गोरखनाथ मिश्र ने बताया कि मंदिर का मुख्य द्वार भोर में 4 बजे ही पूजा पाठ व दर्शन करने हेतु खोल दिया गया था।
काशी, प्रयाग व अयोध्या से आए संतों द्वारा मंदिर के गर्भगृह में हनुमान जी का भव्य शृंगार किया। धाम के पुजारी फौजदार शुक्ला, अरविंद मिश्र, सत्य नारायण उपाध्याय, मथुरा के फूलचन्द दास, त्रिभुअन दास, इंद्र सेन, दयाशंकर, वाराणसी से हठ योगी भाष्करा नन्द, पं. रामचरित्र उपाध्याय, अतुल मिश्र, आकाश मिश्र, राम शिरोमणि व बृजेश मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
मडियाहूं: हनुमान जयंती पर कस्बा स्थित रामजानकी मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। बरईपार: क्षेत्र के गोहका गांव स्थित हनुमान मंदिर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ का आयोजन हुआ। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण कर धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गयी। इस अवसर पर जगदीश तिवारी, रामजनक, हौसिला, सचिन, ओम प्रकाश मौजूद रहे।
मछलीशहर: नगर सहित तहसील क्षेत्र के विभिन्न हनुमान मंदिरो में राम चरित मानस पाठ आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर के मुंगरा बादशाहपुर चौराहा स्थित हनुमान मंदिर में राम चरित मानस का पाठ और हवन किया गया। आयोजक राकेश जायसवाल ने प्रसाद वितरित किया।
सतहरिया: मुंगराबादशाहपुर में प्रतापगढ रोड स्थित शक्तिपीठ हनुमान मंदिर दौलतिया पर हनुमान की पूजा अर्चन की गई। सामाजिक संगठनों द्वारा रथ निकाला गया। जिसमें हनुमान भक्त संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। घनश्यामपुर : हनुमान जयन्ती पर बदलापुर हिन्दू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सरोखनपुर स्थित श्री राम जानकी मन्दिर पर सुंदर कांड व हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस मौके पर कुलदीप सिंह, सर्वेश यादव , अभिषेक शुक्ला, सुधाकर रहे।