फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pattidar clashed over settlement of trial, old man killed, six injured

मुकदमे के समझौते को लेकर भिड़े पट्टीदार,वृद्धा की हत्या,छह घायल

Sat, 14 May 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Pattidar clashed over settlement of trial, old man killed, six injured
कोतवाली क्षेत्र के राजापुर प्रथम गांव में शुक्रवार को जमीन के मुकदमे के समझौते को लेकर पट्टीदार आपस में मारपीट कर लिए। दिनभर की चली तनातनी के बीच शाम को जमकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक वृद्धा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई, जबिक सात साल की मासूम समेत छह लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नामजद सगे भाइयों समेत चार लोगों के गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
विज्ञापन

राजापुर प्रथम गांव निवासी भरत लाल गौतम और संजय गौतम हैं। दोनों के बीच काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा है। इसी बीच बीते दिनों आपस में दोनों ने समझातौ कर लिया। लेकिन, समझौते के दौरान तीन हजार रुपये लेने-देने के विवाद को लेकर शुक्रवार को मामला बिगड़ गया।इसी बात को लेकर तीनभर चली तनातनी के बाद अपराह्न तीन बजे दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि संजय की मां गौतम निर्मला देवी (60) की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस दौरान संजय गौतम (40), रत्तीलाल (36), मीरा देवी (40), कंचन (40), अनीता (35), आस्था (7) लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जबकि डॉक्टरों ने निर्मला देवी को मृत घोषित कर दिया। जिनके शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पैसे को लेकर विवाद में दोनो पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि मामले में नामजद आरोपी भरत लाल गौतम उनके भाई कमलेश, साहब लाल और पेशकार गौतम की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed