फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Patients kept wandering for medical, doctors could not be found

Jaunpur News: मेडिकल के लिए भटकते रहे मरीज, नहीं मिले डॉक्टर

Sun, 19 Jan 2025 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Patients kept wandering for medical, doctors could not be found
चंदवक। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में शनिवार को मारपीट में घायल चार मरीज घंटों इलाज के लिए भटकते रहे। हद तो तब हो गई जब बगैर मेडिकल परीक्षण किए ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर समय से पहले ही कार में बैठे और चले गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के महुली गांव में जमीन के विवाद में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से कन्हैया प्रजापति, राम सूरत व दूसरे पक्ष से सतीश प्रजापति व वीरेंद्र निवासी जबरनपुर, गाजीपुर घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस ने इलाज व मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी डोभी होमगार्ड के साथ भेजा। वहां पहुंचने पर इलाज के लिए चारों घंटों बैठे रहे। ड्यूटी पर तैनात डाक्टर डीपी सिंह बिना मेडिकल परीक्षण किए 3 बजे दोपहर चले गए। सीएचसी पर दूसरा कोई डॉक्टर नहीं था। फार्मासिस्टों ने घायलों का प्राथमिक इलाज किया। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र गुप्ता ने बताया कि वे मीटिंग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed