फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Patient escaped from Kovid Hospital admitted with police force

कोविड अस्पताल से भागे मरीज को पुलिस बल के साथ कराया गया भर्ती

Sun, 23 May 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Patient escaped from Kovid Hospital admitted with police force
कोविड अस्पताल से भागा मरीज, दोबारा भर्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एल-टू अस्पताल से भागकर घर आए कोरोना मरीज को रविवार को पुलिस बल के साथ दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। बदलापुर क्षेत्र के रूपचंद्रपुर गांव निवासी एक कोरोना संक्रमित मरीज को प्राइवेट अस्पताल से निकालकर 20 मई को जिला महिला चिकित्सालय में स्थापित एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से वह किसी तरह भागकर घर आ गया था। निगरानी समिति ने इसकी जानकारी सीएचसी बदलापुर के अधीक्षक डॉ संजय दुबे को दी तो उसे पुलिस बल के साथ दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। 17 मई को रूपचंदपुर गांव में पहुंचे नोडल अधिकारी ने जब गांव में संक्रमितों के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि गांव का एक युवक जो कोरोना संक्रमित था उसकी तबीयत खराब होने पर किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नोडल अधिकारी के निर्देश पर हुई छानबीन में पता चला कि उसे बदलापुर के जिस निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है उस अस्पताल को कोविड मरीजों के इलाज की अनुमति नहीं है। मरीज को वहां से निकालकर सीएचसी के अधीक्षक ने एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया था। छानबीन में पता चला था कि निजी अस्पताल ने मरीज से 1.60 लाख रुपये भी वसूल लिए थे। इस पर संबंधित अस्पताल के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। साथ ही उस अस्पताल में भर्ती अन्य बीमारी वाले 22 मरीजों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसी बीच पता चला कि एल- टू अस्पताल में भर्ती रूपचंद्रपुर गांव का युवक भागकर घर आ गया है। इस सूचना पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय दुबे पुलिस बल के साथ रूपचंद्रपुर गांव पहुंचे और मरीज को दोबारा अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed