{"_id":"65bbf0793156a218570b3bf4","slug":"pathologist-dies-in-road-accident-naib-tehsildar-injured-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-111563-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क हादसे में पैथालॉजिस्ट की मौत, नायब तहसीलदार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क हादसे में पैथालॉजिस्ट की मौत, नायब तहसीलदार घायल
विज्ञापन
शाहगंज-मछलीशहर। दो अलग-अलग सड़क हादसों में बृहस्पतिवार को एक पैथोलाॅजिस्ट की मौत हो गई जबकि नायब तहसीलदार घायल हो गए।वह अपनी कार से प्रयागराज से तहसील आ रहे थे। सतहरिया सीएचसी के पास बस ने नायब तहसीलदार की कार को टक्कर मार दी।
शाहगंज : खेतासराय थाना क्षेत्र के पोरई खुर्द गांव निवासी हरिओम मिश्रा (35) दोपहर करीब दो बजे बाइक से शाहगंज स्थित पैथालॉजी आ रहा था। एराकियाना के समीप तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक की चपेट में आने से वह घायल हो गया। लोगों ने ट्रक व चालक को पकड़कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर घर पहुंची तो परिजन बिलख पड़े। युवक अविवाहित था। वह आठ माह से लखनऊ में नौकरी करता था। प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय ने बताया कि घटना की जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
मछलीशहर : औद्योगिक क्षेत्र सतहरिया में बृहस्पतिवार को हुई सड़क दुर्घटना में नायब तहसीलदार संतोष कुमार घायल हो गए। घटना में उनका वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। संतोष अपनी कार से प्रयागराज से तहसील आ रहे थे। सतहरिया सीएचसी के पास अचानक पीछे से आ रही बस ने पहले एक पिकअप व बुलेट सवार को टक्कर मारी और फिर उनकी कार से आ भिड़ी। ऐसे में कार असंतुलित होकर खंदक में गिर गई और वह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उनका इलाज कराया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान घायल महिला की मौत
मीरगंज। मछलीशहर-मड़ियाहूं के बेलवां बाजार के पास एक सप्ताह पहले सड़क दुर्घटना में घायल महिला की बृहस्पतिवार को वाराणसी के ट्राॅमा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। मछलीशहर के बामी गांव में मृतका का शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।
मछलीशहर ब्लाक के बामी गांव की महिला आशा देवी (48) पत्नी राजकुमार सरोज 24 जनवरी को मड़ियाहूं दवा लेने के लिए अपने पुत्र रोहित के साथ बाइक से गई थी। वापस आते समय मछलीशहर-मडियाहूं मार्ग पर बेलवां बाजार के पास उनकी शाल बगल से गुजर रहे साइकिल सवार के साइकिल में फंस गई। वह बाइक से नीचे गिर गई थी जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। परिजन उन्हें जिले एक निजी अस्पताल में ले गए थे जहां से उन्हें बीएचयू के ट्राॅमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उनके सिर का आपरेशन हुआ था लेकिन बृहस्पतिवार की भोर उनकी मौत हो गई। परिवारजनों का रो रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम छा गया।