फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Past examinations postponed, royal fort closed till 31march

पूविवि की परीक्षाएं स्थगित, शाही किला 31 तक बंद

Wed, 18 Mar 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Past examinations postponed, royal fort closed till 31march
जौनपुर। कोरोना अलर्ट के बाद पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 18 मार्च से दो अप्रैल तक की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। शाही किले को 31 मार्च तक पयर्टकों के लिए बंद कर दिया गया है। कई अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक लगा दी गई है। जिम, पार्क और सिनेमाघरों में भी दो अप्रैल तक के लिए बंदी कर दी गई है। मछलीशहर में अधिवक्ताओं ने बैठक कर सात दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला लिया है। जगह-जगह हवन-पूजन करके ईश्वर से इस महामारी की शांति की प्रार्थना की जा रही है।
विज्ञापन

पूविवि के परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश के बाद एहतियात के तौर पर विवि की 18 मार्च से दो अप्रैल तक की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। तीन से तीस अप्रैल तक की परीक्षाएं पूर्ववत होंगी। स्थगित परीक्षाओं के लिए नई समय सारिणी का शीघ्र घोषणा की जाएगी। सभी केंद्राध्यक्षों को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। उधर, पुरातत्व विभाग ने शाही किला सहित अन्य पुरातात्विक स्थलों पर पर्यटकों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। शासन के निर्देश का उल्लेख करते हुए किला गेट पर इसकी नोटिस भी चस्पा की गई है। किला घूमने मंगलवार को दूर-दराज से आए लोग नोटिस देखकर मायूस लौट गए। पुरातत्व विभाग के जूनियर सीए जे.राजू ने बताया कि 31 मार्च तक किला परिसर में किसी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आगे शासन के निर्देश के बाद इसमें पर्यटक आ सकेंगे। शहर में कई अन्य सार्वजनिक व सामूहिक आयोजन भी स्थगित किए गए हैं।
विज्ञापन

भोजपुरी लघु फिल्म की शूटिंग रोकी
जलालपुर। त्रिलोचन महादेव निवासी भोजपुरी अभिनेता चंदन सेठ की राग लोक म्यूजिक कंपनी के बैनर तले बन रही लघु फिल्म ‘कइसे कही पिय से’ की शूटिंग रोक दी गई है। जिले के परियावां राग लोक फिल्म सिटी, बाकराबाद, गोपीपुर, माधोपट्टी, राजेपुर सहित अन्य स्थानों पर फिल्म की शूटिंग होनी थी। चंदन सेठ ने बताया कि कोरोना को लेकर बरती जा रही सर्तकता के मद्देनजर शूटिंग को 31 मार्च तक स्थगित कर दी गी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए किया हवन-पूजन
जौनपुर। मां दुर्गा पूजा समितियों की केंद्रीय कमेटी श्री दुर्गा पूजा महासमिति और नव दुर्गा शिव मंदिर ट्रस्ट के संयुक्त संयोजन में मंगलवार को प्रतिमा विसर्जन घाट स्थित नव दुर्गा शिव मंदिर पर हवन-पूजन किया गया। आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से तैयार हवन सामग्री से पूजन के जरिए वातावरण को वायरस मुक्त बनाने की कामना की गई। नागरिकों को मास्क भी बांटे गए। प्रधान ट्रस्टी व पूर्व अध्यक्ष निखिलेश सिंह ने 21 मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह को स्थगित करने का एलान किया। इस मौके पर आचार्य डॉ.रजनीकांत द्विवेदी, समिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी, विनोद जायसवाल, मोती लाल यादव, अनिल अस्थाना, गणेश साहू, अतुल प्रताप सिंह, रत्नेश सिंह, लालचंद निषाद, अमित गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed