फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passengers upset waiting for roadways bus

रोडवेज बस के इंतजार में यात्री परेशान

Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Passengers upset waiting for roadways bus
जौनपुर। चुनाव ड्यूटी में रोडवेज बसें लगने के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को बसों की कमी के चलते यात्रियों को घंटे बस डिपो में बसों का इंतजार करना पड़। जैसे ही बस यात्रियों को दिखती है तो वह सीट पाने के लिए बसों में टूट पड़े । सबसे ज्यादा परेशानी लखनऊ रूट पर जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ रही है। हालांकि अंतिम चरण में मतदान होने के बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज बसों के विधानसभा चुनाव में चले जाने पर बसों की किल्लत हो गई है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जौनपुर डिपो में कुल 82 बसे है। इनमें से 52 बसें वर्तमान में विधानसभा चुनाव में ड्यूटी लगी है। 30 बसें जौनपुर डिपो से चल रही है। इसके चलते लखनऊ, बदलापुर, सिंगरामऊ, सुल्तानपुर व अन्य जगहों पर जाने वाले यात्रियों को भरी परेशानी हो रही है। रविवार को जौनपुर बस डिपो पर खड़े यात्री जैसे ही कोई बस दिखती तो वह सीट पाने के लिए बसों में टूट पड़े। बताया जा रहा है कि 42 बसें चुनावी ड्यूटी से आ गई है। विधानसभा के अंतिम चरण चुनाव संपन्न होने के बाद सभी बसें सुचारू रूप से चलना शुरू हो जाएगी। यात्री दयाशंकर तिवारी ने बताया कि लखनऊ जाने के लिए एक घंटे से बस का इंतजार कर रहा हूं। समय से बस नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। रामफेर यादव ने बताया कि सुल्तानपुर जाने के लिए डेढ़ घंटे से रोजवेज बस की इंतजार में खड़ा हूं। लेट होने पर घर पहुंचना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में बसें लगने के कारण कुछ परेशानी हो रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ा दिए गए है। हालांकि 42 बसें चुनावीं ड्यूटी से डिपो में आ गई है। विधानसभा चुनाव के अंतिम चरण समाप्त होने के बाद सभी बसे सुचारू रूप चलाई जाएगी। चुनाव के चलते अभी यात्री भी कम निकल रहे हैं। - विजय श्रीवास्तव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed