{"_id":"5d4095ce8ebc3e6cf4709ca9","slug":"passengers-protested-by-the-train-stopped-jaunpur-news-vns4757920153","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन रोके जाने से आक्रोशित यात्रियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ट्रेन रोकने से नाराज यात्रियों ने किया प्रदर्शन
मुफ्तीगंज स्टेशन पर डेढ़ घंटे खड़ी रही पैसेंजर ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
केराकत। स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन को अधिक समय तक रोके जाने पर यात्रियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। मंगलवार को औड़िहार से जौनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को मुफ्तीगंज स्टेशन पर काफी देर तक रोकी गई। इससे नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।
मंगलवार को सुबह औड़िहार से जौनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन को लाईन क्लीयर नहीं होने के कारण मुफ्तीगंज स्टेशन पर रोक दिया गया। पैसेंजर ट्रेन यात्रियों का कहना था कि पैसेंजर ट्रेन को अक्सर डेढ़ से लेकर ढाई घंटे तक ट्रेन को मुफ्तीगंज में रोक लिया जाता है। इतनी देर तक ट्रेन खड़ी किये जाने से हम लोगों को काफी परेशानी होती है। क्योंकि कि सरकारी कार्यालयों, कालेज , अस्पताल व दीवानी जाने वाले लोग इस ट्रेन से जाते हैं। वहीं स्टेशन मास्टर का कहना है कि सुहेल देव एक्सप्रेस ट्रेन व बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन को पास कराने के लिए पैसेंजर ट्रेन को रोका गया था। दोनों ट्रेनों को पास कराने के बाद ही पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। प्रदर्शन करने वालों में जमुना निषाद, अरुण विश्वकर्मा, राम अवतार, विनोद प्रजापति, धीरज प्रजापति, हबीबुर्रहमान हाशमी, पप्पू प्रजापति कुनदेई देवी, रीता देवी, मंजू निषाद, बुधिया देवी, आशा देवी एवं फूला देवी शामिल रहीं।