{"_id":"6463cc419bd424b0bf0dfee4","slug":"passengers-jewelery-worth-more-than-three-lakh-stolen-from-roadways-bus-jaunpur-news-c-20-1-209074-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: रोडवेज बस से यात्री का तीन लाख से अधिक का आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: रोडवेज बस से यात्री का तीन लाख से अधिक का आभूषण चोरी
विज्ञापन
क्षेत्र के पूरा सरवन गांव निवासी विवाहिता मंगलवार की दोपहर अपने मायके से ससुराल जाने के लिए बाइक से स्थानीय रोडवेज पहुंची। रोडवेज से सुल्तानपुर डिपो की बस में सवार हुई।
इस दौरान उसके बैग से तीन लाख से अधिक की चोरी हुई। इस दौरान लोगों ने उसके एक साथी को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। क्षेत्र के पूरा सरवन गांव निवासी रामसूरत बिंद की पुत्री शशिकला मायके से अपने ससुराल सुल्तानपुर जनपद के कादीपुर तहसील क्षेत्र के सरैयां बाजार के धतुरहां गांव जा रही थी। शशिकला अपने भाई के साथ ससुराल जाने के लिए बाइक से स्थानीय रोडवेज पहुंची। जहां वहसुल्तानपुर रोडवेज बस में सवार हुई। बस में पहले से सवार तीन अज्ञात युवकों ने अकेली महिला देख मदद का हाथ आगे बढ़ाकर बैग ले लिया। बैग का ताला तोड़कर उसमें रखा कान का झुमका, बाली, आयरन आठ थान, मीना, एक पावजेब, एक पायल पर हाथ साफ कर दिया। बस में सवार महिला ने अपना बैग युवक से मांगा तो युवक ने बैग महिला के हवाले करते हुए बस से नीचे उतर गए। महिला ने अपना बैग का ताला टूटा देख दंग रह गई और चोरी का का आरोप लगाते हुए बस से नीचे उतर कर एक युवक को धर दबोचा, इतने में मौका देखकर दोनों चोर फरार हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने महिला की आवाज पर युवक की पीटाई कर सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच में जुटी रही।
इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरिक्षक सदानंद राय ने बताया कि रोडवेज बस में एक महिला का सामान चोरी का मामला प्रकाश में आया है। जांच कर तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।