{"_id":"5eca762a8ebc3e90602abdb1","slug":"passengers-disturbed-due-to-hunger-and-thirst-in-train-jaunpur-news-vns526491727","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूख और प्यास से बेहाल यात्रियों ने ट्रेन में किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूख और प्यास से बेहाल यात्रियों ने ट्रेन में किया हंगामा
विज्ञापन
शाहगंज। गुजरात के जामनगर से अररिया बिहार के लिए जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार को दस बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो भूख और प्यास से बेहाल यात्रियों ने ट्रेन में हंगामा शुरू कर दिया। किसी कोच से यात्रियओँ ने रेल प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए तो किसी कोच में यात्री खिड़की और दरवाजे पीटते हुए चिल्ला रहे थे। कई यात्री स्टेशन पर उतरकर हल्ला मचाने लगे। आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप यादव और स्टेशन पर तैनात अन्य अधिकारियों ने अगले स्टेशन पर भोजन और पानी का इंतजाम कराने का भरोसा देकर किसी तरह लोगों को शांत कराया। हंगामें के चलते आधे घंटे देरी से ट्रेन को यहां से आगे के लिए रवाना किया गया।
अररिया बिहार जाने के लिए श्रमिक स्पेशल ट्रेन गुरुवार को गुजरात के जामनगर स्टेशन से रवाना हुई थी। ट्रेन रविवार को सुबह करीब दस बजे शाहगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। तीन दिनों की यात्रा के दौरान भोजन पानी न मिलने की बात करते हुए उसमें सवार श्रमिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यात्रा के दौरान उनके लिए भोजन आदि की सुविधाएं उपलब्ध नही कराई गई। जिससे लोग भूख और प्यास से बेहाल हैं। नाराज यात्री हंगामा करते रहे। मौके पर रेल प्रशासन के अधिकारी व आरपीएफ टीम ने लोगों को बताया कि आगले स्टेशन पर भोजन पानी की व्यवस्था की गई है। इस आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस संबंध में आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक संदीप यादव ने बताया कि यात्री भोजन और पानी के लिए हंगामा कर रहे थे। जिन्हे किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत कराया गया।