फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passenger train left 40 minutes late due to truck getting stuck at crossing

Jaunpur News: क्रॉसिंग पर ट्रक फंसने से 40 मिनट विलंब से रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन

Fri, 07 Mar 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Passenger train left 40 minutes late due to truck getting stuck at crossing
बक्शा। सरायहरखू स्टेशन के पश्चिम कलिंजरा गेट नंबर 21 क्राॅसिंग पर बृहस्पतिवार को ट्रक फंस जाने से सुल्तानपुर से वाराणसी जा रही पैसेंजर ट्रेन 40 मिनट विलंब से रवाना हुई। ट्रेन चालक ने पहले ही खड़े ट्रक को देख सतर्कता बरतते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली थी। बदलापुर से सरायहरखु स्टेशन की तरफ जा रही पैसेंजर ट्रेन जैसे ही कलिंजरा गेट के करीब पहुंची तो सड़क के बीचोबीच ट्रक फंसा देख ट्रेन चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। ट्रेन में सवार यात्रियों ने ट्रक हटाने की कोशिश की, लेकिन लोडेड ट्रक टस से मस नहीं हुआ। इसकी सूचना तत्काल स्टेशन मास्टर कंट्रोल रूम को दी गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम ने बुलडोजर की मदद से ट्रैक पर खड़े ट्रक को खींचकर हटाया। बक्शा स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि क्राॅसिंग पर ट्रक फंसने की वजह से पैसेंजर ट्रेन करीब 40 मिनट विलंब से रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed