फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Passenger screening done on the border

बार्डर पर हुई यात्रियों की स्क्रीनिंग

Sun, 29 Mar 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Passenger screening done on the border
दिल्ली से बसों में आए यात्रियों की सिंगरामऊ के पास जिले की सीमा पर जांच करती स्वास्थ्य टीम। - फोटो : JAUNPUR
सिंगरामऊ/सतहरिया। जिले के प्रतापगढ़ व प्रयागराज बार्डर पर आने वाली वाहनों में बैठे लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग किया गया। जिले के प्रतापगढ़ बार्डर पहुंचे बस में सवार लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग शनिवार से लेकर रविवार को हुई। लगभग यही हाल प्रयागराज सीमा पर रही। इस सीमा से जिले में आने वाले लोगों की भी थर्मल स्क्रीनिंग किया गया।
विज्ञापन

जिले के प्रतापगए़ बार्डर पर शनिवार की शाम से लेकर रविवार सुबह 12बजे तक गाजियाबाद, उत्तराखंड, फिरोजाबाद, लखनऊ आदि स्थानों आने वाली सभी प्रकार के बसों ,ट्रकों, पिकअप से आने जाने वाले सभी लोगों का थर्मल स्कैनिंग किया जा रहा। अभी तक लगभग 1000 लोगों का स्कैनिंग किया गया। साथ ही 497 यात्रियों का नाम व पता के साथ ही आने वाले स्थान सहित अन्य जानकारियां नोट कि जा रही थी। हलांक अभी तक कोई भी संदिग्ध नहीं पाया गया है।मुंबई से आ रहे सरोखनपुर बदलापुर निवासी हरीनाथ शर्मा ने बताया कि वहां पर कुछ खाने पीने को नहीं मिल रहा है। हम दो दिन कुछ खाये नहीं है। नोएडा से आ रहे बदलापुर निवासी मोहम्मद अली ने बताया कि कोई व्यवस्था नहीं है। पैसा देने पर भी समान नहीं मिल पा रहा है। मेरे घर वाले डर गए थे कि मैं पैदल आ रहा था। बस मिल गयी बैठ गया।दिल्ली से आ रहे सरोखनपुर निवासी रामचंद्र ने बताया कि मैं दिहाड़ी मजदूर हूं। मेरे पास एक पैसा भी नहीं था। मेरे पास घर आने के अलावा कोई रास्ता ही नहीं था। वहां पर मौजूद कर्मचारियों ने उनको फल खाने को दिया। थानाध्यक्ष विनीत मोहन पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर जुटे रहे। मुंगराबादशाहपुर के जौनपुर- प्रयागराज रोड पर स्थित पाण्डेय पुर (बुढ़िया का इनारा) बार्डर पर रविवार को स्वास्थ्य टीम ने बाहर से आने वालों को थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा.आरपी सिंह के नेतृत्व में गठित स्वास्थ्य टीम ने जिले में प्रवेश करते समय उन्हें बार्डर पर रोक कर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही जाने दिया गया। 150 लोगों की जांच की गई। उसमें ज्यादा तर लोंग फूलपुर से पैदल महराजगंज जा रहे थे। वहां पर मौजूद पुलिस ने वाहनों की भी चेकिंग किया।फर्मासिस्ट आरपी पटेल, मनोज यादव, संजय कुमार, एसआई बृज बिहारी सिंह व नंदकिशोर शुक्ला आदि टीम रहे।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले लोगों को क्वारेंटाइन में रखने का निर्देश
जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों में कार्य करने वाले लोग वापस अपने मूल जनपदों में जा रहे हैं। ऐसे लोग अपने जिले में भी आ रहे हैं। ऐसे व्यक्तियों को सीधे उनके घर ले जाने के स्थान पर धर्मशालाओं व हॉस्टलों इत्यादि में क्वॉरेंटाइन की व्यवस्था कर उसमें रखा जाए। साथ ही चिकित्सकीय परीक्षण किया जाए। क्वॉरेंटाइन अवधि के बाद ही उनके गांव व निवास स्थलों पर जाने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि जिले में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की नियमित समीक्षा किया जाए।आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाया जाए। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ईट-भट्टों को चालू रखा जाए तथा वहां कार्य कर रहे श्रमिकों हेतु खानपान एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की जाए। जिले में दवाओं की आपूर्ति की भी नियमित समीक्षा की जाए। दवाओं की आवश्यकता होने पर अविलंब प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को अवगत कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed