फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Parade of BDC members for no confidence motion against Rampur block pramukh in jaunpur

Jaunpur News: रामपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए बीडीसी सदस्यों का परेड, जमकर धक्का-मुक्की

Fri, 29 Jul 2022 04:14 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Jul 2022 04:14 PM IST
सार

बीते एक पखवारे से रामपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही थी। राहुल सिंह के समर्थन में शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। 57 बीडीसी सदस्यों का परेड कराने का दावा किया।

विज्ञापन
Parade of BDC members for no confidence motion against Rampur block pramukh in jaunpur
जौनपुर कलेक्ट्रेट के बाहर गहमागहमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के रामपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए शुक्रवार को बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। एडीएम राम प्रकाश से मिलकर उन्हें 57 बीडीसी सदस्यों के हस्ताक्षर का प्रार्थना पत्र दिया। एडीएएम ने मौके पर 56 की तस्दीक भी की। इस दौरान डीएम ऑफिस के बाहर जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

विज्ञापन


वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप है कि कुछ बीडीसी सदस्यों को पैसे की लालच देकर अनपरा के एक लॉज में 15 दिन रखा गया है। शराब और पैसे का लालच देकर उन्हें घर नहीं आने दिया जा रहा है।  रामपुर ब्लॉक में 99 बीडीसी सदस्य हैं। यहां से ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में प्रत्याशी नीलम सिंह ने 55 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। जबकि निकटतम प्रतिद्वंदी मतों के साथ राहुल सिंह थे।
विज्ञापन


बस से बीडीसी सदस्यों को लाया गया
बीते एक पखवारे से रामपुर ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी चल रही थी। राहुल सिंह के समर्थन में शुक्रवार दोपहर बड़ी संख्या में बीडीसी सदस्य जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। एडीएम राम प्रकाश को 57 बीडीसी सदस्यों का परेड कराने का दावा किया। हालांकि एडीएम के सामने 56 लोग ही पेश हुए। प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक गमछे से घेरकर बस से बीडीसी सदस्यों को लाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Parade of BDC members for no confidence motion against Rampur block pramukh in jaunpur
एडीएम के सामने हस्ताक्षर करते बीडीसी सदस्य - फोटो : अमर उजाला

अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व रामप्रकाश के सामने ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र दिया गया। उधर दूसरा पक्ष भी कलेक्ट्रेट पहुंच गया। इस दौरान डीएम ऑफिस के बाहर जमकर धक्का-मुक्की भी हुई। हंगामे की सूचना पर थानाध्यक्ष लाइन बाजार अखिलेश मिश्रा, सिविल लाइन चौकी प्रभारी और क्यूआरटी भी आ गई।

थानाध्यक्ष का कहना है कि मारपीट नहीं हुई थी। लेकिन, दूसरे पक्ष के भी आ जाने के बाद मारपीट की आशंका जताई जा रही है। इस कारण फोर्स मौके पर आई। एडीएम ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।  

दावा- सभी बीडीसी सदस्य हमारे पक्ष में

वर्तमान ब्लॉक प्रमुख नीलम सिंह के पुत्र विपिन ने बताया कि गरीब तबके के कुछ बीडीसी सदस्यों को पैसे की लालच देकर अनपरा के एक लॉज में 15 दिन से रखा गया है। शराब और पैसे का लालच देकर उन्हें घर नहीं आने दिया जा रहा है। इस कारण उनके परिवार के लोग परेशान हैं। दावा किया कि सभी बीडीसी सदस्य हमारे पक्ष में हैं। कुछ बीडीसी मुझसे मिलना चाहते थे, लेकिन कलेक्ट्रेट में उन्हें मिलने नहीं दिया गया, जिसे लेकर धक्का-मुक्की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed