फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Panchayat representative should bring public awareness for vaccination

टीकाकरण के लिए जनजागरण लाएं पंचायत प्रतिनिधि

Fri, 18 Jun 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Panchayat representative should bring public awareness for vaccination
घोरावल। बेसिक शिक्षा विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी डॉ. संतीश चंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को विकासखंड के नवनिर्वाचित प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के संवेदीकरण कार्यशाला में हिस्सा लिया। पंचायत प्रतिनिधियों को टीम भावना से काम करते हुए गांव का चतुर्दिक विकास करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने एनआरएलएम के तहत बीसी सखी को 1.15 करोड़ रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

कार्यशाला में प्रभारी मंत्री ने नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को जीत की बधाई दी। कहा कि भाजपा लोकतंत्र की प्रबल समर्थक है। कोविड काल में ग्राम पंचायतों का चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराकर सरकार ने इसकी मिसाल पेश की है। अब सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि भी टीम भावना के साथ निष्पक्ष रुप से जाति-वर्ग के भेद से हटकर अपने गांव का चतुर्दिक विकास करें। कोविड काल में सरकार और प्रशासन की ओर से किए गए कार्यों को गिनाते हुए कहा कि सरकार हर वक्त इस विषय पर चिंतित रही। जनसहयोग से ही इस चुनौती से निपटने में हम कामयाब हुए हैं। टीकाकरण के लिए जनजागरण पर जोर देते हुए अपील की कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण कराने में सहयोग करें। विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या ने विधानसभा क्षेत्र के सबसे पहले टीकाकरण मुक्त होने वाले गांवों को विधायक निधि से देकर विशेष विकास करने की घोषणा की। संचालन डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सांसद पकौड़ी लाल कोल, डीएम अभिषेक सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिला प्रभारी केके सिंह, सीएमओ डॉ. नेम सिंह, एसडीएम जैनेंद्र, डीपीआरओ विशाल सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर जीत के लिए मन से लगें
घोरावल। डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कार्यकर्ताओं को आगामी जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष के पदों पर पार्टी कार्यकर्ताओं को जिताने के लिए पूरे मन से लगने की अपील की। बैठक में कहा कि जब जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत पर अपने कार्यकर्ता पदासीन होंगे तो क्षेत्र का विकास तेजी से होगा। उन्होंने विद्यालयों के कायाकल्प, सड़क का निर्माण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। विशिष्ट अतिथि सांसद पकौड़ी लाल कोल और विधायक डॉ. अनिल कुमार मौर्य रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने की। संचालन पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर जनपद प्रभारी केके सिंह, पूर्व विधायक तीरथराज, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, कैलाश सिंह, कृष्ण मुरारी गुप्ता, अरुण कुमार पांडेय, सुनील चौबे, शिवदास शास्त्री, अमरनाथ सिंह, विनोद मौर्य, रामनवल आचार्य, केपी मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्तविहीन शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
घोरावल। वित्तविहीन माध्यमिक शिक्षक संघ ने प्रभारी मंत्री को शिक्षकों की समस्याओं से संबंधित मांग पत्र सौंपा। जिलाध्यक्ष काशी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में सौंपे गए पत्र में वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय देने की मांग प्रमुख रही। संघ ने विधानसभा चुनाव से पूर्व किए गए भाजपा के वादे की भी याद दिलाई। उधर, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष अनुराग पांडेय के नेतृत्व में राजेंद्र कुमार मानव, अमरेशचंद्र, अभिषेक गुप्ता ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शिवद्वार क्षेत्र व मुक्खा फाल, मजूरही फाल आदि का संरक्षण करते हुए इन्हें विकसित किया जाए। शिवद्वार स्थित संग्रहालय को विकसित कर पर्यटन से जोड़ा जाए। ऐतिहासिक शिवद्वार मंदिर के विकास के अलावा मुक्खा जलप्रपात समेत अन्य जलप्रपातों को संरक्षित कर पर्यटन से जोड़ा जाए जिससे कि क्षेत्र का विकास हो सके। सोन परिपथ के लिए भी ज्ञापन सौंपा गया।
सोनभद्र बनेगा पर्यटन जोन, बन रही रुपरेखा
घोरावल। सोनभद्र जनपद को पर्यटन जोन बनाया जाएगा। जिले के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के विकास के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की जा रही है। यह बातें बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने पत्रकार वार्ता में कहीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी प्रदेश को पर्यटन हब बनाने में लगे हुए हैं। सोनभद्र भी इसमें प्रमुख है। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों को चिह्नित कर विस्तृत विकास योजना बनाई जा रही है। शीघ्र ही इस पर अमल किया जाएगा। घोरावल-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित पेड़ नहर से घोरावल नगर पंचायत सीमा तक सड़क चौड़ीकरण और घोरावल नगर में रोडवेज बस स्टेशन चालू कराए जाने के सवाल पर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

लाभार्थियों को दिया स्वीकृति पत्र, चतरा में पौधरोपण
सोनभद्र। डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने शुक्रवार को चतरा ब्लॉक में नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों के संवेदीकरण कार्यशाला में हिस्सा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र दिया। आयुष्मान भारत के बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रमाण-पत्र दिया और ब्लॉक परिसर में पौधरोपण किया। विधायक सदर भूपेश चौबे ने सदर विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले टीकाकरणयुक्त होने वाले प्रथम तीन गांवों को विधायक निधि से पांच से दस लाख रुपये देकर गांव का विशेष विकास करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed