{"_id":"67a2599767aa44260c060b59","slug":"panch-ram-mahavidyalaya-becomes-champion-in-inter-college-mens-cricket-competition-jaunpur-news-c-20-1-vns1007-878282-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अंतर महाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में पांच राम महाविद्यालय बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अंतर महाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में पांच राम महाविद्यालय बना चैंपियन
विज्ञापन
अंतर महाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता में पांच राम महाविद्यालय बना चैंपियन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में मंगलवार को अंतर महाविद्यालयीय पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता पांचू राम महाविद्यालय जौनपुर चैंपियन बना। बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर पीजी काॅलेज सिद्दीकपुर उपविजेता रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मंगलवार को पांचू राम महाविद्यालय आरा जौनपुर एवं बाबा साहेब डाॅ.भीमराव अंबेडकर पीजी काॅलेज सिद्दीकपुर के बीच खेला गया। अंबेडकर कॉलेज की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निधारित 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 172 रन का स्कोर खड़ा किया। शिवांश यादव ने 63 गेंद पर 13 चौके एवं 2 छक्के की मदद से 96 रन एवं आदित्य पाल ने 48 गेंद पर 6 चौके एवं 1 छक्के की मदद से 56 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में पांचू राम महाविद्यालय के श्रजन ने 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट एवं प्रिंस ने 4 ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लिए। 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांचू राम महाविद्यालय ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 176 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें प्रिंस मौर्या ने 47 गेंद पर 13 चौके एवं 2 छक्के की मदद से 87 रन एवं पीयूष यादव ने 47 गेंद पर 7 चौके एवं 2 छक्के की मदद से 66 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में बाबा साहेब डा.भीमराव अंबेडकर पीजी कालेज सिद्दीकपुर की तरफ से कृष्णा ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट एवं वीरेंद्र मिश्रा ने 2 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए। इसके पहले तीसरे स्थान के लिए मो.हसन पीजी कालेज जौनपुर एवं सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली के बीच मैच खेला गया। इसमें मो.हसन पीजी काॅलेज की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 89 रन बनाए। भास्कर 29 रन एवं संदीप ने नाबाद 47 रनों का योगदान दिया। सूर्यबली यादव महाविद्यालय देवकली जौनपुर की तरफ से लक्ष्य ने 2 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट एवं ध्रुव ने 2 ओवर में 9 रन देकर एक विकेट लिया। 90 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सूर्यबली यादव की ओर से अमान अली 41 रन एवं शुभम शर्मा के नाबाद 21 रनों के सहयोग से 6 विकेट से मैच जीत लिया। मो.हसन की तरफ से शशांक शेखर ने 14 रन देकर 2 विकेट लिए। समापन के मुख्य अतिथि परीक्षा नियंत्रक डाॅ.विनोद कुमार सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। अंपायर की भूमिका में राजेश पटेल, प्रदीप पटेल, प्रवीण श्रीवास्तव व स्कोरर सौरभ चौधरी रहे। आयोजन सचिव प्रो.ओपी सिंह, प्रो.प्रदीप कुमार, प्रो.संजय कुमार, डा.अखिलेश कुमार गौतम, डा.स्वतंत्र कुमार, राजनरायन सिंह आदि उपस्थित रहे।