फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Padma Vibhushan Swami Rambhadracharya worshiped in Gaurishankar Dham in jaunpur

जौनपुर: पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य ने गौरीशंकर धाम में किया पूजन

Mon, 08 Feb 2021 02:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 08 Feb 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
Padma Vibhushan Swami Rambhadracharya worshiped in Gaurishankar Dham in jaunpur
पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य ने किया पूजन। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पद्म विभूषण से सम्मानित जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य सोमवार को सुजानगंज के गौरीशंकर धाम पहुंचे। मंत्रोच्चार के साथ सविधि पूजन अर्चन किया। बचपन के संस्मरणों को याद किया। स्वामी रामभद्राचार्य के जन्मोत्सव पर सोमवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन है। इसमें प्रदेश सरकार के तीन मंत्री समेत कई राजनीतिज्ञ और संत शामिल होंगे।

विज्ञापन


जन्मोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए स्वामी रामभद्राचार्य रविवार की रात ही अपने पैतृक गांव सुजानगंज के शचिपुरम पहुंच गए थे। सुबह करीब 11 बजे वह गौरीशंकर धाम पहुंचे। मंदिर के पुजारी व संत समाज के अन्य लोगों के साथ सविधि पूर्वक पूजन-अर्चन किया।
विज्ञापन


स्वामी ने कहा कि वह बचपन में यहां रोजाना सुंदरकांड पढ़ने आते थे। यहां के हर कोने में उनके संस्मरण छिपे हुए हैं। स्वामी रामभद्राचार्य के जन्मोत्सव पर सांड़ी खुर्द में दोपहर दो बजे से कार्यक्रम आयोजित है। इसमें ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रसाद सिंह उर्फ मोती सिंह, विधाई एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी शामिल होंगे। इस दौरान प्रदेश सरकार की विभिन्न परियोजनाओं का भी शिलान्यास होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed