फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paddy planted in water filled on shabby road in jaunpur

जिम्मेदार नहीं दे रहे थे ध्यान, जर्जर सड़क पर भरे पानी में रोपा धान

Wed, 12 Aug 2020 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
Paddy planted in water filled on shabby road in jaunpur
बारिश का पानी सड़क पर जमा होने के विरोध में केराकत के तरियारी गांव के पास सड़क पर धान रोपत ग्रामीण - फोटो : JAUNPUR
केराकत क्षेत्र के जयगोपालगंज-पेसारा मार्ग पर तरियारी गांव के पास सड़क पर जगह-जगह गड्ढे व जलभराव होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने समाजसेवी
विज्ञापन

श्याम प्रकाश यादव के नेतृत्व में सड़क पर धान की रोपाई कर प्रदर्शन किया। साथ ही जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की मरम्मत नहीं होने से जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। जिसमें पानी भरने से सड़क का पता नहीं चलता है। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं।

सड़क की हालत जर्जर होने के कारण वाहन चालक इस पर चलने से परहेज करते हैं। कई बार इसकी शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से पूरा पानी सड़क पर बहता रहता है। सड़क पर धान रोपने वालों में श्याम प्रकाश यादव, सुरेंद्र यादव, अनिल यादव, राम उजागिर यादव, गुद्दुन यादव, राजेश यादव ,राम राज यादव, लालचंद यादव, दल्लू ,नीरज यादव, मनील यादव, श्याम जीत यादव, गुल्लू यादव, श्याम जीत, शुभम यादव, महेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed