फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Paddy crop fell due to heavy rain with wind, trouble due to water logging

हवा के साथ तेज बारिश से गिरी धान की फसल, जल जमाव से परेशानी

Tue, 11 Oct 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop fell due to heavy rain with wind, trouble due to water logging
सिकरारा क्षेत्र के शेरवां गांव में चक्रवात से गिरी धान की फसल। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। रविवार की रात में गरज-चमक और तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे धान की अगैती फसल गिर गई है। सब्जी की खेती को भी नुकसान हुआ है। बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन

रविवार की रात करीब एक घंटे तक हवा के साथ तेज बारिश हुई और तीन घंटे तक रुक-रुक कर वर्षा होती रही। इससे जगह-जगह जलभराव हो गया। मछलीशहर पड़ाव, अहियापुर, कालीकुत्ती, अहमद खां मंडी में जलभराव से लोग परेशान रहे। ग्रामीण इलाकों में भी सड़कों के गड्ढे में पानी भरने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बारिश से फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। महाराजगंज में धान की फसल गिर गई है। सुजानगंज में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। प्रमोद मोदनवाल और सुनील कुमार ने बताया कि खराब सड़क और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बाजार में ग्राहक ही नहीं आए। बदलापुर के वार्ड आठ में जलभराव के चलते श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन आने-जाने में दिक्कत हो रही है। योगेश पांडेय स्टेशन मार्ग पर बारिश के बाद जलभराव हो जाता है। इस बारे में रेलवे के अधिकारियों क कई बार कहा गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं बिजली गुल, कहीं गिरा घर
जौनपुर। बारिश के दौरान रविवार की रात में बिजली भी गिरी और कई लोगों के घर गिर गए। शहाबुद्दीनपुर गांव में एक कच्चा मकान गिरने से गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। जिस समय घर गिरा उस समय उर्मिला का परिवार बगल के छप्पर में सो रहा था। सिंगरामऊ क्षेत्र में बारिश के बाद सिंगरामऊ उपकेंद्र की 33 केवी की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। एसडीओ रविंद्र पाल ने बताया कि खराबी दूर कर ली गई है। बदलापुर के महमूदपुर गांव में बिजली गिरने से रामप्रकाश की गाय मर गई। सिकरारा क्षेत्र के शेरवा गांव में जामुन का एक पेड़ बिजली गिरने की वजह से जमींदोज हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed