फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Oxygen Special train standing for 30 minutes in Jaunpur due to signal fail

यूपी के जौनपुर में सिग्नल फेल होने से 30 मिनट तक खड़ी रही स्पेशल ऑक्सीजन ट्रेन

Tue, 11 May 2021 06:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Tue, 11 May 2021 06:48 PM IST
सार

 बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन लेकर लखनऊ जा रही थी स्पेशल ऑक्सीजन  ट्रेन 
 जौनपुर के श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पास  सिग्नल फेल
 कोयला लदी मालगाड़ी भी करीब 10 मिनट तक ठहरी रही

विज्ञापन
Oxygen Special train standing for 30 minutes in Jaunpur due to signal fail
बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन लेकर लखनऊ जा रही स्पेशल ऑक्सीजन ट्रेन - फोटो : फाइल

विस्तार

झारखंड के बोकारो स्टील प्लांट से ऑक्सीजन लेकर लखनऊ जा रही स्पेशल ऑक्सीजन  ट्रेन सिग्नल खराब होने से मंगलवार की सुबह जौनपुर के श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब पांच बजे आधे घंटे तक खड़ी रही। सिग्नल ठीक होने के बाद सुबह करीब 5.30 बजे ट्रेन आगे रवाना की गई । इस दौरान कोयला लदी एक मालगाड़ी भी 10 मिनट तक खड़ी रही।  
विज्ञापन


बोकारो से ऑक्सीजन लेकर लखनऊ की तरफ जा रही स्पेशल ट्रेन सुबह करीब पांच बजे श्रीकृष्णानगर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो रेड सिग्नल होने के चलते पूर्वी सिग्नल के पास खड़ी हो गई। ट्रेन खड़ी होने की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली तो उन्होंने छानबीन की। पता चला कि तकनीकी खामियों से सिग्नल रेड हो गया है।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर ने इसकी सूचना सिग्नल इंजीनियर संजय कुमार को दी। यहां इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के कई कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव होने के चलते होम आइसोलेशन में हैं, जिसके चलते सिग्नल इंजीनियर संजय कुमार अकेले सिग्नल ठीक करने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद खराबी दूर की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर ने ट्रेन के चालक को लिखित रूप ट्रेन रुकने का स्पष्टीकरण दिया। इसके बाद साढ़े 5 बजे ट्रेन आगे रवाना हुई । स्टेशन मास्टर मनोज यादव के मुताबिक सिग्नल में खराबी के चलते स्पेशल ऑक्सीजन ट्रेन को करीब 30 मिनट और उसके पीछे आई कोयला लदी मालगाड़ी को करीब 10 मिनट तक स्टेशन के पूर्वी सिग्नल के पास रुकना पड़ा। गड़बड़ी दूर होने के बाद दोनों ट्रेनों को आगे भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed