फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   overspeed bus overturned in pit after hit bike in jaunpur 11 month old girl died and many injured

जौनपुर: बाइक सवार को रौंदते हुए बेकाबू बस गड्ढे में पलटी, 11 माह की बच्ची की मौत, कई घायल

Mon, 21 Jun 2021 09:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Jun 2021 09:58 PM IST
सार

विंध्याचल से जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर जा रही बस बाइक सवार को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गई। दर्दनाक हादसे में 11 माह की बच्ची की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस पर सवार कई यात्री घायल हो गए। 

विज्ञापन
overspeed bus overturned in pit after hit bike in jaunpur 11 month old girl died and  many injured
बाइक सवार को रौंदते हुए गड्ढे में पलट गई बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में जंघई-हंडिया रोड पर बेकाबू हुई एक बस सोमवार को बाइक सवार को रौंदते हुए 15 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई।  इस दौरान 11 माह की बच्ची की मौत हो गई। बाइक सवार व उसकी भांजी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जंघई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दर्जन भर यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


मछलीशहर थाना के अहियापुर जरुर निवासी सुजीत सिंह (25), भांजी स्वाती सिंह (13) निवासी जगनीपुर थाना सुजानगंज के साथ सोमवार को अपनी 11 माह का बेटी रीतिका को उसके ननिहाल जंघई निवासी बंदे सिंह के यहां पहुंचाने जा रहे थे। शाम सवा पांच बजे जंघई हंडिया रोड पर प्रयागराज जनपद की सीमा पर विंध्याचल से मुंगराबादशाहपुर जा रही बस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


हादसे में रितिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस अनियंत्रित होकर 15 फीट नीचे गड्ढे में पलट गई। उसमें सवार 25 से अधिक यात्रियों को आस-पास के लोगों ने बस के शीशे तोड़कर निकाला। 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई। जंघई चौकी पुलिस ने घायल बाइक सवार और उसकी भांजी को जंघई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बस पलटने की सूचना पर सराय ममरेज थानाध्यक्ष भरत कुमार और जंघई चौकी इंचार्ज अजीत उपाध्याय कई एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ हण्डिया संतोष सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बाइक सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में मामूली रूप से घायल दर्जन भर लोग अपने गंतव्य को खुद चले गए।

पिकअप की टक्कर से बेटे और साली की मौत, दंपती घायल

जौनपुर जिले के  रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना दादर गांव के समीप सोमवार की दोपहर पिकअप और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बेटे और उसकी चचेरी साली की मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाइक सवार सभी जौनपुर स्थित चौकियां धाम से दर्शन-पूजन करके वापस भदोही लौटे थे। बाइक पर चार लोग सवार थे और चालक ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed