फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Over 15,000 EVMs to be checked from today, engineers arrived from Bangalore

Jaunpur News: 15 हजार से अधिक ईवीएम की जांच आज से, बंगलूरू से पहुंचे इंजीनियर

Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Over 15,000 EVMs to be checked from today, engineers arrived from Bangalore
लोकसभा चुनाव को देखते हुए निर्वाचन आयोग की तरफ से गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में चुनाव से पहले ईवीएम की जांच के लिए भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड बंगलूरू से टीम पहुंच गई है। यह 16 इंजीनियरों की टीम 25 अगस्त से करीब 15 हजार ईवीएम की जांच करेंगे। सही ईवीएम रखा जाएगा तो खराब हुए मशीनों को वापस बंगलूरू भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में दो लोकसभा क्षेत्र हैं। जौनपुर व मछलीशहर। इनमें दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में कुल 3495 बूथ हैं। इसकी संख्या में बढ़ोतरी व घटोतरी हो सकती है। कुल बूथों के सापेक्ष 25 फीसदी अतिरिक्त ईवीएम को रखा जाता है। जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 34 लाख 82 हजार है। वर्तमान में कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाऊस में ईवीएम को रखा जाता है। चुनाव से पहले रखी हुई मशीनों की गिनती व उसकी जांच की जाती है। खराब मशीनों को वापस भारत इलेक्ट्रानिक्स लिमिटेड बंगलूरू भेजा जाएगा। वहां से 16 सदस्यीय इंजीनियरों की टीम आ गई है। यह टीम 25 अगस्त से सुबह नौ से पांच बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाऊस में मशीनों की जांच करेंगी। इसमें बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट की जांच होगी, यह जांच दो माह तक चलेगी।
विज्ञापन

ईवीएम की जांच चुनाव से पहले की प्रक्रिया है। कुछ नई मशीनें आई हैं। इसके अलावा अन्य मशीनों की जांच के लिए बंगलूरू से इंजीनियर 25 अगस्त से जांच करेंगे, जो मशीनें खराब होंगी, उनको वापस भेज दिया जाएगा। इसमें राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा। - राम अक्षयबर चौहान, उप जिला निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed