फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Outrage over closure of examination centre, memorandum submitted

Jaunpur News: परीक्षा केंद्र डिबार किए जाने पर आक्रोश, सौंपा ज्ञापन

Wed, 27 Nov 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Outrage over closure of examination centre, memorandum submitted
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा केंद्रों से कुछ स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों को डिबार किए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। स्ववित्तपोषित महाविद्यालय प्रबंधन महासंघ ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस फैसले का कड़ा विरोध किया। इसे लेकर स्ववित्तपोषित प्रबंधक महासंघ द्वारा ज्ञापन दिया गया।
विज्ञापन

महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश कुमार तिवारी ने आरोप लगाया कि परीक्षा समिति ने एक तरफा निर्णय लेते हुए महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र से डिबार कर दिया। इस प्रक्रिया में न तो महासंघ के किसी पदाधिकारी को सूचित किया गया और न ही संबंधित महाविद्यालय के प्रबंधक या प्राचार्य को जानकारी दी गई।
विज्ञापन

महासंघ का कहना है कि बिना किसी ठोस आधार और पक्ष सुनवाई के इस तरह के फैसले गलत हैं। उन्होंने परीक्षा नियंत्रक को पत्र सौंपते हुए महाविद्यालयों की दोबारा जांच कर निष्पक्षता से निर्णय लेने की मांग की। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि इन महाविद्यालयों को फिर से परीक्षा केंद्र के रूप में बहाल नहीं किया गया, तो वे व्यापक विरोध-प्रदर्शन करेंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ व महाविद्यालयों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर प्रबंधक महासंघ के महामंत्री सूर्यभान यादव, सुनील कुमार सिंह, अरविंद सिंह, रामानंद आदि मौजूद रहे।

इसी बीच, कुछ महाविद्यालयों ने भी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिख कर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि सत्र 2023-24 की सेमेस्टर परीक्षा के दौरान विश्वविद्यालय द्वारा नियुक्त उड़ाका दल ने उन पर जबरन वसूली का दबाव बनाया। विरोध करने पर उड़ाका दल ने झूठी रिपोर्ट देकर उन्हें परीक्षा केंद्र से डिबार करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed