{"_id":"682240f52de05ea85a0dbc54","slug":"outpost-incharge-slapped-the-businessman-sent-to-line-duty-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-134182-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: चौकी इंचार्ज ने व्यापारी को मारा थप्पड़, लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: चौकी इंचार्ज ने व्यापारी को मारा थप्पड़, लाइन हाजिर
विज्ञापन
मछलीशहर। चुंगी चौराहे के पास एक मकान में हिस्सेदारी को लेकर दो वर्ष से विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष ने घर का सामान फेंकने की सूचना पुलिस को दी। मौके पहुंची पुलिस के साथ दूसरे पक्ष की नोकझोंक हुई। इस दौरान दूसरे पक्ष के व्यापारी से झड़प के दौरान चौकी इंचार्ज अरविंद यादव ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेकर एसपी ने जांच कराई। दोषी पाए जाने पर सोमवार को चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया।
श्यामा प्रसाद यादव निवासी बड़ेरी का अपनी भाभी संतराजी देवी से दो वर्ष से चुंगी चौराहे पर मकान को लेकर विवाद चल रहा हैं। इसमें पुलिस ने संतराजी का चालान किया है। आरोप है कि रविवार की शाम श्यामा प्रसाद परिवार की महिलाओं के साथ चुंगी वाले मकान पर पहुंचे। घर में रखा संतराजी का सामान बाहर फेंक कर कब्जा लेने का प्रयास किया। घर पर मौजूद नाबालिग बच्चों ने इसकी जानकारी फोन से अपनी मां नीतू को दी। नीतू संतराजी की जमानत के सिलसिले में जौनपुर गई थी। नीतू ने पड़ोसियों की मदद से मौके पर 112 नंबर से पुलिस बुलाई। चौकी इंचार्ज अरविंद यादव ने कहा कि सामान जिस स्थिति में घर में रखा था उसे वैसे ही रखा जाए। श्यामा प्रसाद ने सामान अंदर रखने से मना कर दिया। इससे उनकी पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस ने सख्त रवैया अपनाते हुए विरोध कर रहे श्यामा प्रसाद यादव को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्हें कोतवाली ले आई और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना बगल में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई, इसका वीडियो विपक्षियों द्वारा वायरल किया गया है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि मामला घर में अवैध तरीके से कब्जा करने का है, जिसे पुलिस ने विफल कर दिया। कानून को हाथ में लेने वाले को पाबंद किया गया है। न्यायालय के आदेश का अनुपालन किया जा रहा है।
वायरल वीडियो की सत्यता जानने के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा जांच करने का निर्देश जारी किया गया है। शीघ्र ही जांच कर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। फिलहाल एसपी ने चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया है। - प्रतिमा वर्मा, सीओ मछलीशहर।