{"_id":"66ba6756efa82c3c150c1194","slug":"outbreak-of-fever-and-diarrhea-due-to-infection-300-patients-reached-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-120356-2024-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: संक्रमण से बुखार और डायरिया का प्रकोप, 300 मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: संक्रमण से बुखार और डायरिया का प्रकोप, 300 मरीज पहुंचे
विज्ञापन
जौनपुर। उमस भरी गर्मी के कारण अस्पतालों में बुखार और डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। दूषित पानी और संक्रमण के कारण बुखार और डायरिया के मरीज बढ़ गए हैं। ओपीडी में आने वाले हर 100 मरीजों में 20 से 25 बुखार और 15 से 20 लोग पेट में संक्रमण के पहुंचे। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1371 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। डॉक्टरों की माने तो इसमें से 250 से 300 मरीज ऐसे थे, जिन्हें पेट की समस्या थी और बुखार से पीड़ित हैं। मौसम में बदलाव से लोग बीमार पड़ रहे हैं। सुबह से ही पंजीकरण काउंटर, ओपीडी और दवा कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइनें लगी रही। डॉक्टर मरीज को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि दूषित पानी सारी समस्या का कारण है। इसके चलते लोगों का पेट खराब हो रहा है। संक्रमण से वह बुखार की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके राय ने कहा कि सोमवार को जिला अस्पताल 1371 मरीजों की ओपीडी हुई। इसमें 300 से अधिक लोग बुखार और डायरिया के मरीज मिले हैं। इसमें से कुछ मरीजों को वार्ड में भर्ती किया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
हर उम्र के लोग पड़ रहे बीमार
डॉ. अशोक कुमार यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण हर उम्र के लोग डायरिया और बुखार की चपेट में आ रहे हैं। मलेरिया के मरीज भी मिलने लगे हैं। वायरल बुखार के मामले आ रहे हैं। जिन बच्चों में डायरिया होने पर शरीर में पानी की कमी होती है, उन मरीजों को भर्ती भी करना पड़ रहा है। डायरिया होने पर बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाते रहें।